फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Side Effect Of Razor: ब्यूटी के चक्कर में ना करें ये गलती! बार-बार शेविंग से स्किन हो सकती है खराब

Mon, 28 Jul 2025 03:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effect Of Using Razor On Skin: अगर आप भी हर दो दिन में नहाते समय स्किन पर रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो ये खबर आपके काम की है। 
विज्ञापन
1 of 6
हर दो दिन में स्किन पर रेजर चलाती हैं तो इसके नुकसान जान लें - फोटो : Adobe stock
Side Effect Of Using Razor On Skin: स्किन के अनचाहे बालों को हटाने के लिए आज के समय में कई तकनीक आ गई हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाएं आज भी सिर्फ रेजर का इस्तेमाल करती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि रेजर का इस्तेमाल करना काफी आसान है और ये किफायती होता है।

यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं नहाते समय बिना किसी प्रक्रिया को फॉलो करके रेजर का इस्तेमाल कर लेती हैं। पर, क्या आप जानती हैं कि रेजर का ज्यादा इस्तेमाल आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है। यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे। हम आपको यहां रेजर के इस्तेमाल के नुकसान बताने जा रहे हैं, ताकि अगली बार इसका सही से उपयोग किया जा सके। 
विज्ञापन

2 of 6
स्किन में हो सकती है जलन - फोटो : Adobe stock
स्किन में हो सकती है जलन

स्किन पर बार-बार रेजर का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा जैमेज हो सकती है। इस कारण स्किन पर लालिमा आ सकती है और रैशेज भी हो सकते हैं। खासतौर पर अगर स्किन संवेदनशील है तब तो आपको इससे और बचना चाहिए, क्योंकि संवेदनशील त्वचा पर तो ये दिक्कत और भी ज़्यादा हो जाती है।  

 
विज्ञापन

3 of 6
त्वचा के अंदर निकल सकते हैं बाल - फोटो : Adobe stock
त्वचा के अंदर निकल सकते हैं बाल

बार-बार स्किन पर रेजर चलाने से त्वचा के बालों की ग्रोथ उल्टी हो सकती है। जब बालों की ग्रोथ उल्टी होती है तो बाल त्वचा के अंदर ही बढ़ने लगते हैं। ये दिक्कत काफी परेशान करने वाली होती है। इसकी वजह से आपकी स्किन पर दर्दनाक फोड़े या छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं। कई बार तो ये दिक्कत इतनी बढ़ जाती है, कि इस कारण आपको डॉक्टर तक के पास जाना पड़ जाता है। 

 

4 of 6
त्वचा होगी ड्राई - फोटो : Adobe stock
त्वचा होगी ड्राई

रेजर के इस्तेमाल का यदि दिन निश्चित नहीं होगा, तो भी आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल, स्किन पर बार-बार रेजर चलाने से स्किन की नेचुरल ऑयल लेयर हट जाती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान लगने लगती है। ये खासकर तब होता है जब आप शेविंग के बाद मॉइश्चराइज नहीं करतीं। तो जब भी रेजर का इस्तेमाल करें तो बाद में स्किन पर क्रीम अवश्य लगाएं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
डार्क पैचेज़ - फोटो : Adobe stock
डार्क पैचेज़

ये दिक्कत तब सामने आती है, जब आप हद से ज्यादा रेजर का इस्तेमाल करते हैं। शेविंग करने से खासतौर पर अंडरआर्म्स और प्राइवेट एरिया में डार्क पैचेस बनने लगते हैं। इससे त्वचा का रंग असमान हो जाता है। इसलिए यदि आपकी त्वचा के रंग में भी बदला आ रहा है तो रेजर का इस्तेमाल बंद करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेजर नहीं, तो ये टिप्स करें फॉलो - फोटो : Adobe stock
रेजर नहीं, तो ये टिप्स करें फॉलो

यदि आपको बार-बार रेजर इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है तो आप लेजर हेयर रिमूवल तकनीक का सहारा लें। अगर शेविंग करें, तो स्किन को अच्छे से गीला करके, शेविंग जेल या क्रीम लगाकर ही करें, ताकि रेजर का सीधा प्रभाव आपकी स्किन पर न पड़े। इसके अलावा हमेशा शार्प रेजर इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें