Hair Growth Tips: बालों का झड़ना और रूखा होना आज के समय में बेहद आम समस्या है। इस समस्या से हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है। प्रदूषण, खराब खान-पान और तनाव प्रभाव जोकि बालों पर सीधापड़ता है, उसकी वजह से लोगों के बालों की ग्रोथ तक रुक गई है। ऐसे में ये चिंता का विषय है कि बालों को लंबा कैसे किया जाए ? लोगों की इसी समस्या का हल हम लेके आए हैं, वो भी बिना पैसे खर्च किए।
हम इस लेख में आपको हेयर ग्रोथ के जो नुस्खे बताएंगे, उसको आजमाकर आप घर बैठै ही अपने बालों को लंबा कर सकते हैं। खास बात है इन नुस्खों से किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं रहता। तो आइए बिना देर किए आजमाकर देखिये ये नुस्खे और एक महीने में पाएं काले, लंबे और घने बाल।
विज्ञापन
2 of 7
पहला नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
पहला नुस्खा
यदि आप बिना मेहनत के अपने बाल लंबे करने चाहते हैं तो नारियल का तेल और आंवला तेल का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
3 of 7
क्या है इस्तेमाल का तरीका ?
- फोटो : Freepik
क्या है इस्तेमाल का तरीका ?
इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में बराबर मात्रा में नारियल और आंवला का तेल लेना है। दोनों तेलों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद एक साथ गर्म करें। ध्यान रखें कि ये इतना ही गर्म हो, जिसे आप बालों पर लगा सकें। अब इस गुनगुने तेल से अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से मालिश करें। इस तेल को एक घंटे के लिए ऐसे ही लगा छोड़ दें और बालों को धो लें। हफ्ते में तीन बार ये नुस्खा आजमाएं और सिर्फ एक महीने में इसका असर देखें।
4 of 7
दूसरा नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा
यदि आप बालों में तेल नहीं लगाना चाहते हैं तो प्याज का रस आपके बालों की लंबाई को बढ़ाने के काम आएगा।
विज्ञापन
5 of 7
क्या है इस्तेमाल का तरीका ?
- फोटो : Adobe stock
क्या है इस्तेमाल का तरीका ?
प्याज के रस में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो न सिर्फ आपके बालों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि इनकी वजह से बालों की ग्रोथ भी होती है। इसके लिए आपको सबसे पहले प्याज को कद्दूकस करना है। कद्दूकस करने के बाद प्याज को निचोड़ कर उसका रस निकाल लें। आप चाहें तो प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। रस निकालने के बाद इसे रुई की मदद से अपने बालों में खासतौर पर स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को शैंपू से धो लें। हफ्ते में तीन बार आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
तीसरा नुस्खा
तीसरा नुस्खा
यदि प्याज और तेल दोनों ही आपके काम के नहीं है तो अंडा और दही का इस्तेमाल करें। इससे बना प्रोटीन युक्त मास्क आपके बालों को मजबूती देने का काम करेगा।
यदि आप घर पर ही हेयर मास्क बनाकर उसका इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए ये परफेक्ट विकल्प है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको एक अंडा और 2 चम्मच दही अच्छी तरह से मिक्स करना है। हेयर मास्क में अंडे का सफेद हिस्सा इस्तेमाल होता है। मास्क तैयार करने के बाद इसे अपने बालों में अप्लाई करें और 30-45 मिनट बाद धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार से ज्यादा न करें।
नोट- बालों का बढ़ना आपके हार्मोन्स और खान-पान पर भी निर्भर करता है। इसलिए सिर्फ नुस्खों के भरोसे न बैठें। यदि नुस्खों से फायदा नहीं मिल रहा है तो किसी डॉक्टर की सलाह लें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।