Plastic Comb Side Effect: बालों को सुलझाने से लेकर उन्हें स्टाइल तक करने के लिए कंघी का इस्तेमाल किया जाता है। लगभग सभी घरों में प्लास्टिक की कंघी ही पाई जाती है। ये काफी सस्ती आती है, इसलिए ज्यादातर लोग प्लास्टिक की कंघी का ही इस्तेमाल करते हैं।
पर, क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से न सिर्फ आपके बाल डैमेज होंगे, बल्कि इस कारण स्कैल्प में भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बहुत से लोगों को इससे होने वाले नुकसानों की जानकारी तक नहीं होती है।
ऐसे में यहां हम आपको न सिर्फ प्लास्टिक के कंघे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे, बल्कि इसके विकल्प क्या हैं उस बारे में भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
बाल होंगे कमजोर
- फोटो : freepik
बाल होंगे कमजोर
यदि आप प्लास्टिक का कंघा इस्तेमाल करेंगे तो उससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और जब जड़ें कमजोर होती हैं तो इससे बाल अपने आप ही झड़ने लगते हैं। खासकर अगर बाल गीले होंगं तो नुकसान और बढ़ जाता है। ऐसे में ये कोशिश करें कि गीले बालों में तो प्लास्टिक का कंघा कतई इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
3 of 6
स्कैल्प को पहुंचता है काफी नुकसान
- फोटो : Adobe stock
स्कैल्प को पहुंचता है काफी नुकसान
यदि आप नियमित रूप से प्लास्टिक के कंघे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक की दांतें अक्सर नुकीली होती हैं, जो सिर की त्वचा को को चोट पहुंचा सकती है। कई बार तो इसकी वजह से डैंड्रफ और अन्य एलर्जी का खतरा भी बढ़ जाता है।
4 of 6
सिर को करता है गर्म
- फोटो : Adobe stock
सिर को करता है गर्म
नियमित रूप से प्लास्टिक का कंघा इस्तेमाल यदि आप करेंगे तो ये आपके सिर की त्वचा को गर्म करता है। जिससे बालों की जड़ों पर असर पड़ता है। कई बार तो इसकी वजह से बालों की जड़ें इस कदर कमजोर हो जाती हैं कि बाल अपने आप ही टूटने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : instagram
इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें
यदि आपके पास सिर्फ प्लास्टिक की ही कंघी ही तो इसे सही से साफ रखें। साफ रखने पर इससे होने वाली परेशानियों का खतरा काफी कम हो जाता है। ये भी ध्यान रखें कि प्लास्टिक का कंघा हमेशा मोटे दांतों वाला होना चाहिए, इससे एक तो बाल अच्छे से सुलझते हं, और दूसरा इससे बालों के टूटने का खतरा नहीं रहता।
कोशिश करें कि प्लास्टिक के कंघे का इस्तेमाल न ही करें। इसकी जगह आप नीम की लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लकड़ी की कंघी आपके बालों के साथ-साथ स्कैल्प की भी कई परेशानियों को कम करने में आपकी मदद करेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।