Mehndi Applying Tips: आज के समय में लोगों की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर सीधा उनकी सेहत के साथ-साथ उनकी त्वचा और बालों पर पड़ता है। कम उम्र में ही युवाओं के बाल सफेद होने लगे हैं, जिसकी वजह से वो टेंशन में आ गए हैं। सफेद बालों को काला करने के लिए लिए वैसे तो बाजार में तमाम तरह के कलर आते हैं, लेकिन ये रंग बालों को खराब भी कर सकते हैं।
इसलिए आज भी युवा बालों का रंग काला करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ मेहंदी के इस्तेमाल से बाल काले नहीं होते हैं, इसके लिए आपको कुछ नुस्खे आजमाने पड़ेंगे। यहां हम आपको इन्हीं नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप बिना टेंशन लिए अपने बालों को कलर कर पाएं। इसके लिए आपको मेहंदी में कुछ चीजें अप्लाई करनी हैं।
विज्ञापन
2 of 6
कॉफी
- फोटो : Freepik.comAl
कॉफी
कॉफी का इस्तेमाल से आपके बाल न सिर्फ काले होंगे, बल्कि इससे बालों की जड़ें भी मजबूत बनेंगी। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में मेहंदी पाउडर लें। अब इसमें दो से तीन चम्मच कॉफी पाउडर मिक्स करें। दोनों चीजों का पेस्ट तैयार करके अब इसे अपने बालों में अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। इससे बालों का रंग प्राकृतिक रूप से काले हो जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
चाय
- फोटो : इंस्टाग्राम
चाय
हर भारतीय रसोई में चाय की पत्ती तो आसानी से मिल ही जाती है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से भी अपने बालों को काला कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कटोरी में मेहंदी पाउडर लेकर उसमें चाय की पत्ती का पानी डालें। ध्यान रखें कि चाय का पानी तैयार करने के लिए उसे काफी देर तक खौलाएं, ताकि इसका रंग अच्छा दिखे। इससे भी आपके बाल काले हो जाएंगे।
4 of 6
कत्था
- फोटो : Freepik
कत्था
हम यहां उसी कत्थे की बात कर रहे हैं, जो पान में यूज होता है। इससे मेहंदी में शानदार कलर आता है। इसे मेहंदी में मिक्स करने के लिए कत्था को कूटकर इसका दरदरा पाउडर बना लें। अब इसे मेहंदी पाउडर में मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों में लगा लें। ये बालों को प्राकृतिक रूप से काला रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 6
आंवला
- फोटो : instagram
आंवला
यदि आपके पास आंवला पाउडर रखा है, तो इसका इस्तेमाल भी आप बालों को काला करने के लिए कर सकते हैं। ये बालों को पोषण देकर बालों का रंग गहरा काला करता है। इसके इस्तेमाल के लिए मेहंदी पाउडर में आंवला पाउडर मिक्स करें और फिर उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसका इस्तेमाल अपने बालों में करें और एक घंटे के बाद बालों को धो लें।
मेहंदी में नींबू का रस इस्तेमाल करने से पहले एक बार ये चेक कर लें कि कहीं आपको नींबू से एलर्जी तो नहीं है। यदि एलर्जी नहीं निकलती है तो मेहंदी पाउडर में नींबू का रस मिक्स करें और उसे बालों में अप्लाई करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।