फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: हर लड़की करती है ये गलती ! जानें हेयर रिमूवर क्रीम के पीछे छिपा कड़वा सच

Wed, 25 Jun 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effect of Hair Removal: अगर आप भी हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो पहले एक बार इस खबर को अंत तक पढ़ें। 
विज्ञापन
1 of 6
हेयर रिमूवर क्रीम के पीछे छिपा कड़वा सच - फोटो : Adobe stock
Side Effect of Hair Removal: कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली और मुलायम दिखे। इसके लोग त्वचा पर से अनचाहे बालों को हटा देते हैं। हाथ-पैर से जब ये अनचाहे बाल हट जाते हैं तो स्किन और भी ज्यादा सॉफ्ट हो जाती है। इन बालों को हटाने के लिए वैसे तो सबसे कारगर तरीका वैक्सिंग होता है, लेकिन जल्दबाजी में ज्यादातर लोग हेयर रिमूवल क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं, जो बाजार में बेहद कम दाम में मिल जाती है।

अगर आप भी हाथ-पैरों के बालों को हटाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें। यहां हम इसके साइड इफेक्ट आपको बताएंगे। इसके अलावा हम ये भी बताएंगे कि अगर आप इस क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो क्या सावधानी बरतें। 
विज्ञापन

2 of 6
हो सकता है स्किन बर्न - फोटो : Adobe stock
हो सकता है स्किन बर्न

ज्यादातर हेयर रिमूवल क्रीमों में रसायन तत्व होते हैं, जोकि स्किन बर्न का कारण बन सकते हैं। खासतौर पर कैल्शियम थायोग्लाइकोलेट और पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड जैसे तत्वों से तो स्किन की ऊपरी परत जल जाती है, जिससे त्वचा पर छाले हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पिगमेंटेशन का रहता है खतरा - फोटो : instagram
पिगमेंटेशन का रहता है खतरा

यदि आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपकी त्वचो पर पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है। पिगमेंटेशन में त्वचा पर डार्क पैच आ जाते हैं, जोकि देखने में अजीब लगते हैं। ये दिक्कत ज्यादातर अंडरआर्म्स में सामने आती है। 

 

4 of 6
त्वचा होगी ड्राई - फोटो : Adobe stock
त्वचा होगी ड्राई

अगर आप बार-बार हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। क्योंकि ज्यादा हेयर रिमूवल क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा का रूखापन काफी बढ़ जाता है, जिस कारण आपको परेशानी हो सकती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
हो सकती है एलर्जी - फोटो : Adobe stock
हो सकती है एलर्जी

जिन लोगों की त्वचा काफी संवेदनशील है, उनको तो इस हेयर रिमूवल क्रीमों के इस्तेमाल से दूर ही रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। इसके बाद आप खुजली, सूजन, रैश, लाल दाने जैसी समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस्तेमाल के समय रखें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल के समय रखें ये सावधानी

अगर आप चाहते हैं कि बिना किसी परेशानी के आप हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल कर लें तो सबसे पहले इसका पैच टेस्ट करके पता लगाएं कि ये आपको सूट करेगी या नहीं। इसके लिए इसके इस्तेमाल से 24 घंटे पहले हाथ या पैर पर क्रीम लगाकर परीक्षण करें। ज्यादा समय तक क्रीम लगाना खतरनाक हो सकता है, इसलिए जितना समय बताया गया है, उतने समय में इसे हटा दें। क्रीम इस्तेमाल करने के बाद में त्वचा को शांत करने के लिए एलोवेरा या माइल्ड लोशन लगाएं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें