फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedy For Cracked Heels: एड़ियों में दर्द और दरारें? अब नहीं! ट्राई करें ये असरदार नुस्खा

Tue, 24 Jun 2025 03:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Remedy For Cracked Heels: यदि बारिश में भीगने से आपकी एड़ियां भी फटने लगी हैं, तो हमारा बताया नुस्खा एक बार आजमाकर देख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
15 दिन में फटी एड़ियों को सही कर देगा ये नुस्खा ! - फोटो : Adobe stock
Remedy For Cracked Heels: लगभग सभी जगहों पर बारिश का मौसम शुरू हो गया है। वैसे तो ये मौसम काफी सुहावना होता है, लेकिन ये अपने साथ तमाम दिक्कतें लेकर आता है। ये दिक्कतें ज्यादातर त्वचा से संबंधी होती हैं। चेहरे की दिक्कतें तो हम पहचानकर उसका हल खोज लेते हैं, लेकिन कई बार पैरों पर ध्यान नहीं देते। जबकि इस मौसम में एड़ियां बारिश में ज्यादा भीगने से फटने लगते हैं।

अगर आप ही एड़ियों के फटने से परेशान हैं तो हमारा बताया घरेलू नुस्खा आजमाकर देख लें। इस लेख में हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल के बाद 15 दिन में फटी एड़ियां सही हो जाएंगी। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको न तो मेहनत लगेगी और न ही पैसे खर्च होंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
हील मास्क के लिए जरूरी सामान - फोटो : Adobe stock

हील मास्क के लिए जरूरी सामान
  • नारियल तेल – 2 चम्मच
  •  मोम (बिना खुशबू वाला)  
 
 
विज्ञापन

3 of 7
बनाने की विधि
बनाने की विधि

फटी एड़ियों के लिए मास्क बनाना है तो सबसे पहले एक छोटे पैन में नारियल तेल को हल्का गर्म करें। ध्यान रखें इसे आपको आपको खौलाना नहीं है। सिर्फ हल्का गर्म होने दें और फिर उसमें मोम डालें।

अब मोम को पूरी तरह पिघलने तक हिलाते रहें। जब ये पूरी तरह से मिक्स हो जाए और पिघल जाए तो गैस को बंद कर दें। अब गैस बंद करके मिश्रण ठंडा होने दें और किसी साफ डिब्बी में भर लें।
 
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई 

अब बारी आती है मास्क के इस्तेमाल की तो इसके उपयोग के लिए सबसे पहले अपने पैरों को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। धोने के बाद अपने पैरों को सुखा लें, ताकि इसमें थोड़ा सा भी पानी न रह जाए, वरना मिश्रण का असर फटी एड़ियों पर नहीं होगा।
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
पैर जब सूख जाएं तो तैयार मिश्रण को हर रात सोने से पहले अपनी एड़ियों पर लगाएं। मिश्रण लगाने के बाद मोजे पहन लें। अभी गर्मी का मौसम है, तो आप कॉटन से मोजे पहनकर सोएं, वरना पैरों में गर्मी से खुजली हो सकती है। रातभर इसे ऐसे ही रहने हैं और सुबह पैरों को धोकर उसमें कोई क्रीम लगा लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिलेगा ये फायदा - फोटो : Adobe stock
मिलेगा ये फायदा

अगर आप नियमित रूप से इस मिश्रण का इस्तेमाल अपनी फटी एड़ियों पर करेंगे तो 15 दिन में आपको इसका असर दिख जाएगा। ये मिश्रण अंदर तक जाकर त्वचा को नमी प्रदान करता है, जिस कारण एड़ियां मुलायम होकर सही होने लगती हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें