फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coffee Side Effects: चेहरे पर कॉफी लगाते हैं तो जान लें इसके बड़े नुकसान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Mon, 27 Oct 2025 04:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Coffee Side Effects: अगर आप भी कॉफी से बिना फेस पैक त्वचा पर काफी ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। यहां हम आपको बताएंगे कि कॉफी का इस्तेमाल नुकसानदायक है, या फायदेमंद.....
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे पर कॉफी लगाते हैं तो जान लें इसके बड़े नुकसान - फोटो : अमर उजाला
Coffee Side Effects: चेहरे पर कॉफी लगाना आजकल एक ब्यूटी ट्रेंड बन चुका है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे स्क्रब या फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट करती है, ग्लो देती है और डार्क सर्कल्स को कम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी का गलत इस्तेमाल आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है?

इसलिए कॉफी लगाने से पहले इसके दुष्प्रभावों को जानना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी स्किन हेल्दी और सुरक्षित बनी रहे। तो अगर आप भी चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल करते हैं तो ये लेख आपके काम का है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कॉफी के कुछ नुकसानों के बारे में, जो आपके चेहरे पर प्रभाव डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा में रूखापन - फोटो : Adobe stock
त्वचा में रूखापन

कॉफी में मौजूद कैफीन स्किन की नमी को सोख लेता है। ऐसे में अगर आप बार-बार कॉफी फेस पैक या स्क्रब लगाते हैं तो त्वचा अपनी नेचुरल मॉइस्चर खो देती है और खिंचाव महसूस होने लगता है। खासकर ठंड के मौसम में इसका असर ज्यादा दिखाई देता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
एलर्जी और जलन
एलर्जी और जलन

संवेदनशील त्वचा वालों के लिए कॉफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसमें मौजूद एसिडिक तत्वों से खुजली, जलन या लाल दाने जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर इससे आपको कोई दिक्कत नहीं हो रही है, तभी कॉफी को चेहरे पर लगाएं।

 

4 of 7
पिगमेंटेशन बढ़ना - फोटो : Adobe stock
पिगमेंटेशन बढ़ना

कॉफी स्क्रब करते समय अगर आप ज्यादा रगड़ते हैं तो त्वचा पर काले धब्बे और पिगमेंटेशन बढ़ सकता है। इससे स्किन टोन असमान हो जाता है। इसलिए जितना हो सके कॉफी के इस्तेमाल से बचें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मुंहासे और एक्ने - फोटो : Adobe stock
मुंहासे और एक्ने

कॉफी पाउडर के कण कभी-कभी स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे ऑयल और डस्ट जमा हो जाती है और एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप इन दिक्कतों से बचना चाहते हैं तो कॉफी के इस्तेमाल से दूर रहें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कठोर स्क्रबिंग से नुकसान - फोटो : Adobe stock
कठोर स्क्रबिंग से नुकसान

कॉफी का टेक्सचर थोड़ा हार्ड होता है। अगर इसे जोर से रगड़ा जाए तो स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है जिससे जलन या छोटे कट्स हो सकते हैं। इसलिए कॉफी के स्क्रब का इस्तेमाल सोच-समझ के करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉक्टर की सलाह जरूरी - फोटो : Adobe stock
डॉक्टर की सलाह जरूरी

किसी भी नए कॉफी पैक या DIY स्क्रब को लगाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना बेहतर होता है। हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए प्रोडक्ट का असर भी अलग-अलग हो सकता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें