How To Make Hair Gel At Home: अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं या फिर उलझे रहते हैं, तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको घर पर ही हेयर जेल बनाने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
सिर्फ दस रुपये खर्च करके तैयार करें ये हेयर जेल
- फोटो : Adobe stock
How To Make Hair Gel At Home: अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं या फिर हमेशा उलझे-उलझे रहते हैं तो अलसी के बीज आपके बेहद काम के हैं। दरअसल, अलसी के बीज न सिर्फ हेल्दी भोजन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल में भी बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में बालों में अलसी के बीज से बने घरेलू हेयर जेल का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम, चमकदार बन सकते हैं।
बाजार में मिलने वाले हेयर जेल में अक्सर कैमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन अलसी के बीजों से बना ये हेयर जेल सिर्फ 10 रुपये में तैयार किया जा सकता है और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता। प्राकृतिक तरीके से बालों की देखभाल करना चाहते हैं तो यह सरल और किफायती उपाय आपके लिए परफेक्ट है। ये जेल बालों को स्टाइल करने के साथ-साथ उन्हें पोषण भी देता है।
विज्ञापन
2 of 7
अलसी का जेल बनाने का सामान
- फोटो : istock
अलसी का जेल बनाने का सामान
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ दो बड़े चम्मच अलसी की बीजों की और एक कप पानी की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
3 of 7
हेयर जेल बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
हेयर जेल बनाने की विधि
अलसी के बीजों से हेयर जेल बनाने के लिए सबसे पहले तो अलसी के बीज को पानी में 10–15 मिनट के लिए भिगो दें। कुछ देर बाद इसे गैस पर रखकर उबाल लें। उबालने से ये चिपचिपा सा होने लगेगा। जब बीज पानी में जेल जैसा हो जाए, तो इसे कुछ देर के लिए साइड में रख दें, ताकि ये ठंडा हो जाए। मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर में अच्छी तरह ब्लेंड करें। ब्लैंड करने के बाद एक सूती कपड़े में रखकर इसे छान लें। छानने के बाद जो चिपचिपा पदार्थ निकला है, वही अलसी का जेल है।
4 of 7
ऐसे करें उपयोग
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें उपयोग
इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। इस जेल के इस्तेमाल के से पहले अपने बालों को धो लें। जब बाल हल्के गीले हों, तभी इसे अपने हाथों की मदद से इसे बालों के सिरों से लेकर स्कैल्प तक पर अप्लाई करें। बस बालों को अब ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आपके बाल न तो उलझेंगे और न ही बेजान दिखेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
एक्सट्रा टिप
- फोटो : Adobe stock
एक्सट्रा टिप
आप चाहें तो खुशबू और ज्यादा फायदे के लिए इसमें लैवेंडर या रोजमेरी का एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं। इसकी वजह से आपके बालों में खुशबू भी आने लगेगी।
अगर आप अलसी का हेयर जेल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले तो ये ध्यान रखें कि हर बार इसे ताजा ही बनाएं। हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल बालों के लिए काफी है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।