फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Side Effect Of Removing Acne: क्या पिंपल फोड़ना सही है? सच जानें, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Tue, 04 Mar 2025 12:23 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

how to remove pimples from face: हममें से कई लोग चेहरे पर पिंपल देखते ही उसे फोड़ने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है? चलिए समझते हैं कि ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए और इसके बजाय क्या करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
1 of 5
परेशानी खड़ा कर देगा चेहरे से कील-मुंहासे निकालना - फोटो : freepik.com
चेहरे पर कील-मुंहासे होने से त्वचा की रंगत फीकी पड़ जाती है और इसका असर हमारी खूबसूरती पर भी पड़ता है। आमतौर पर, कील-मुंहासे कई कारणों से हो सकते हैं, लेकिन तैलीय त्वचा वालों को यह समस्या अधिक सताती है। आप शायद अब तक मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स आजमा चुके होंगे, लेकिन इसके बावजूद उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले होंगे।


हममें से कई लोग चेहरे पर पिंपल देखते ही उसे फोड़ने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है? चलिए समझते हैं कि ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए और इसके बजाय क्या करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
परेशानी खड़ा कर देगा चेहरे से कील-मुंहासे निकालना - फोटो : freepik.com
कील-मुंहासे फोड़ना क्यों खतरनाक हो सकता है?
अगर आप भी आईने के सामने खड़े होकर बार-बार मुंहासे को निचोड़ते हैं, तो यह आदत तुरंत बदल लें! ऐसा करने से—
  • इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है – हाथों और नाखूनों पर मौजूद बैक्टीरिया त्वचा में गहराई तक जा सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
परेशानी खड़ा कर देगा चेहरे से कील-मुंहासे निकालना - फोटो : freepik.com
  •  दाग-धब्बे और स्कार्स बन सकते हैं – पिंपल्स को दबाने से त्वचा पर गहरे निशान पड़ सकते हैं, जो लंबे समय तक नहीं जाते।
  •  मुंहासे और भी बढ़ सकते हैं – जब आप पिंपल फोड़ते हैं, तो उसका अंदरूनी मलबा त्वचा में फैल सकता है, जिससे और अधिक मुंहासे निकल सकते हैं।

4 of 5
परेशानी खड़ा कर देगा चेहरे से कील-मुंहासे निकालना - फोटो : freepik.com
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
अगर आप साफ और स्वस्थ त्वचा चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें—
  • फेस वॉश से सफाई करें – दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा पर जमा गंदगी और तेल हटे।
  • सही स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुनें – सैलिसिलिक एसिड या बेंजोइल पेरोक्साइड वाले उत्पाद मुंहासों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परेशानी खड़ा कर देगा चेहरे से कील-मुंहासे निकालना - फोटो : freepik.com
  • पिंपल्स को छूने से बचें – बार-बार चेहरा छूने से बैक्टीरिया फैलते हैं, जिससे समस्या बढ़ सकती है।
  • त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें – अगर मुंहासे बार-बार हो रहे हैं, तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलकर सही ट्रीटमेंट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें