How To Make Onion Oil: बदलते मौसम और प्रदूषण का असर अब लोगों की त्वचा और बालों पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में हर कोई किसी न किसी समस्या से परेशान है। यदि आपके बाल भी झड़ रहे हैं और कमजोर हो रहे हैं तो बिना सोचे आप बालों में प्याज का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही इस तेल को तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।
यहां हम आपको प्याज का तेल बनाने के लिए आसान विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना केमिकल वाला प्याज का रस बनाकर उससे अपने बालों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
बालों के लिए रामबाण है प्याज का तेल
- फोटो : Adobe stock
प्याज का तेल घर पर बनाने का सामान
2 बड़े प्याज
1 कप नारियल तेल
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
4-5 करी पत्ते
विज्ञापन
3 of 7
तेल बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
तेल बनाने की विधि
यद आप प्याज के तेल को घर पर ही तैयार करना चाहती हैं तो सबसे पहले प्याज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे मिक्सी में डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और अच्छी तरह पीस लें।
4 of 7
तेल बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
अब इसे छानकर प्याज का रस निकाल लें। एक कढ़ाई में 1 कप नारियल तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। इसमें मेथी दाना और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड भूनें।
विज्ञापन
5 of 7
तेल बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
अब तेल में प्याज का रस डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक चलाते रहें जब तक प्याज हल्का भूरा न हो जाए और तेल से खुशबू आने लगे।
विज्ञापन
6 of 7
तेल बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
जब तेल अच्छी तरह पक जाए तो इसे ठंडा होने दें। अब इसे छानकर कांच की बोतल में भर लें।
इस तेल को लगाने के लिए सबसे पहले हल्के हाथों से बालों की जड़ों में मसाज करें और 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।