फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Skin Care: यदि आप भी बार-बार लगाते हैं मॉइस्चराइजर तो पहले इसके नुकसान जान लें

Mon, 23 Dec 2024 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मॉइस्चराइजर का अधिक उपयोग करना, भले ही यह त्वचा को नमी देने के लिए महत्वपूर्ण हो लेकिन कुछ मामलों में ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
मॉइस्चराइजर - फोटो : Adobe stock
Winter Skin Care: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो सर्दी के मौसम में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करता हो। इस मौसम में यदि अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं किया गया तो त्वचा काफी रूखी होने लगती है। यही वजह है कि लोग अपनी त्वचा के हिसाब से ही अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। इसे इस्तेमाल करने की सलाह त्वचा विशेषज्ञ भी देते हैं।

जब ज्यादा सर्दी में त्वचा का रूखापन काफी ज्यादा बढ़ जाता है तो ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल बार-बार करने लगते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि बार-बार मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल से त्वचा की नमी बरकरार रहेगी, जबकि इसकी वजह से त्वचा की परेशानियां बढ़ जाती हैं। यहां हम आपको ज्यादा मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
रोम छिद्र होंगे बंद - फोटो : Adobe Stock
रोम छिद्र होंगे बंद

 ज्यादा मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा जरूरत से ज्यादा चिकनी हो सकती है, जिससे छिद्र बंद हो सकते हैं। इसकी वजह से कई बार ये मुंहासों (acne) और ब्लैकहेड्स का कारण बन सकता है। ऐसे में लिमिट में ही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। 

Winter Fashion Tips: महिलाओं के पास टोपी के भी कई विकल्प, खरीदने से पहले जान लें इनके बारे में
विज्ञापन

3 of 6
नमी का संतुलन होगा खराब - फोटो : Adobe stock
नमी का संतुलन होगा खराब

बार-बार या अधिक मात्रा में मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा अपनी प्राकृतिक नमी बनाए रखने की क्षमता खो सकती है। इससे त्वचा निर्भर हो जाती है और बिना मॉइस्चराइजर के रूखी महसूस होने लगती है।  

4 of 6
हो सकती है जलन - फोटो : Adobe stock
हो सकती है जलन

किसी भी मॉइस्चराइजर को तैयार करने में खूशबू के साथ-साथ तमाम तरह के रसायनों का इस्तेमाल होता है। ये रसायन संवेदनशील त्वचा पर जलन और खुजली का कारण बन सकता है। इसलिए यदि आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखकर ही खरीदें। 
विज्ञापन

5 of 6
डेड सेल्स हो जाते हैं जमा - फोटो : Adobe stock
डेड सेल्स हो जाते हैं जमा

कई बार ऐसा होता है कि हम बार-बार मॉइस्चराइजर लगाते रहते हैं, जिसकी वजह से त्वचा पर मृत कोशिकाएं आसानी से निकल नहीं पातीं। इस वजह से ही त्वचा बेजान और मोटी दिख सकती है। इसके कारण इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इन बातों का रखें ध्यान

यदि आप मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल उतना ही करें, जितनी आपकी त्वचा को जरूरत हो।  मॉइस्चराइजर खरीदते समय अपनी त्वचा के टाइप का खास ध्यान रखे, ताकि ये आपको सही से फायदा पहुंचाए।  मॉइस्चराइजर का उपयोग सुबह और रात में करें, अधिक बार लगाने से बचें।  यदि आपको मॉइस्चराइजर के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं, तो विशेषज्ञ की सलाह लें।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें