Skin Care: हर कोई चाहता है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह के उपाय करते हैं। चाहे पुरुष हो या महिलाएं, चमकदार चेहरा पाने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। जो लोग पार्लर नहीं जा पाते, वो घर में ही घरेलू नुस्खे अपनाकर चेहरे का ग्लो बरकरार रखते हैं। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि बेसन लगाने से चेहरा चमकदार बनाता है।
बेसन को कई अन्य चीजों के साथ मिक्स करके चेहरे या स्किन लगाने से स्किन निखरती है, पर क्या आप जानते हैं कि बेसन लगाने से आपके चेहरे को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बेसन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी पहले त्वचा पर पैच टेस्ट करने के बाद ही बेसन का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप त्वचा पर होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।