फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगे तो निखर जाएगी आपकी त्वचा

Mon, 28 Nov 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दमकती त्वचा पाने के लिए जरूरी नहीं कि आप मंहगी क्रीमों का इस्तेमाल करें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनसे आप घर बैठे ही त्वचा पर निखार ला सकती हैं। इन फेस पैक को हफ्ते में सातों दिन एक-एक करके लगाने से आप आपकी त्वचा में ग्लो आ जाएगा।
विज्ञापन

सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगो तो निखर जाएगी आपकी त्वचा

2 of 6
शहद और नींबू-
हफ्ते के पहले दिन शहद और नींबू का मिश्रण बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इससे टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है। आप इसे रोज फेस वॉश की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगो तो निखर जाएगी आपकी त्वचा

3 of 6
स्ट्रॉबेरी-
दूसरे दिन चेहरे पर स्ट्रॉबेरी के गूदे और बीजों से चेहरे पर मसाज करें। इससे चेहरा कोमल बनता है और त्वचा में निखार आता है।

सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगो तो निखर जाएगी आपकी त्वचा

4 of 6
दही-
बुधवार को आप चेहरे पर दही लगाएं। दही लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है। साथ ही जिन लोगों की त्वचा सेंसेटिव है उन लोगों के लिए दही बहुत फायदेमंद रहती है।
विज्ञापन

सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगो तो निखर जाएगी आपकी त्वचा

5 of 6
बेसन-
हफ्ते के चौथे दिन बेसन में दूध मिलाकर पैक बना लें और चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा।

मुल्तानी मिट्टी-
अगर आपके चेहरे पर दानें हैं तो आप उन पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकती हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर पैक बना लें और गुरुवार को इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इससे आपके दानें और निशान साफ हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सातों दिन ये सात फेस पैक लगाएंगो तो निखर जाएगी आपकी त्वचा

6 of 6
हल्दी-
हल्दी से त्वचा में निखार तो आता ही है साथ ही में ये त्वचा संबंधित सभी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। इसके लिए हल्दी में दूध मिलाकर फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं।

चावल का माढ़-
चावल के माढ़ को ठंडा करके लगाने से चेहरे के निशान और झुर्रियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें