फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: माधुरी दीक्षित करती हैं इस हेयर मास्क का इस्तेमाल, जानिए इसे कैसे बना सकती हैं आप

Mon, 13 Oct 2025 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने कई इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र कर चुकी हैं कि वो अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कौन सा हेयर मास्क इस्तेमाल करती हैं। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
माधुरी दीक्षित के खूबसूरत बालों का राज है ये हेयर मास्क - फोटो : instagram-Madhuri Dixit
Hair Care: अगर आप भी बालों के लिए कोई ऐसा उपाय ढूंढ रही हैं जो नेचुरल हो, केमिकल-फ्री हो और असरदार भी हो, तो बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का हेयर केयर सीक्रेट आपके लिए मददगार हो सकता है। दरअसल, वो अपने चमकदार और घने बालों के लिए सिंपल लेकिन प्रभावशाली घरेलू हेयर मास्क का इस्तेमाल करती हैं, जो केला, नारियल तेल और शहद से तैयार किया जाता है।

ये तीनों चीज़ें आपके बालों को जड़ों से पोषण देने, रूखापन दूर करने और नेचुरल चमक लौटाने में मदद करती हैं। खास बात यह है कि इस मास्क को बनाना बेहद आसान है और ये बालों को किसी सैलून ट्रीटमेंट जैसा असर देता है, वो भी बिना साइड इफेक्ट के। अगर आपके बाल भी ड्राय, बेजान या दोमुंहे हो चुके हैं, तो यह मास्क जरूर आजमाएं। आइए जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका।
विज्ञापन

2 of 6
बनाने का तरीका - फोटो : Freepik.com
बनाने का तरीका
  •  1 पका हुआ केला
  •  1 चम्मच नारियल तेल
  •  1/2 चम्मच शहद
 
 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : Freepik.com
विधि

हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पह केले को अच्छी तरह मैश करें ताकि कोई गांठ न बचे। इसके बाद इसमें नारियल तेल और शहद मिलाएं। सभी चीजों को ब्लेंडर या चम्मच से अच्छे से मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।

 

4 of 6
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका

इस मास्क का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके आप बालों को हल्का गीला करें या साफ सूखे बालों पर भी लगा सकते हैं। सबसे पहले तो इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगाएं। अब शॉवर कैप पहन लें और 30–40 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें, कंडीशनर की जरूरत नहीं होगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
कब करें इस्तेमाल ? - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल ?

इसे कभी भी रोजाना इस्तेमाल न करें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक बार इस पैक का इस्तेमाल करके आपको असर दिखने लगेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फायदे - फोटो : Adobe stock
फायदे 
  • केला बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है
  • नारियल तेल जड़ों को पोषण देता है और हेयर फॉल रोकता है
  • शहद बालों में नमी बनाए रखता है और चमक लाता है

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें