फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scalp Sweating in Summer: बार-बार सिर पसीने से भीग जाता है? ये नुस्खे करेंगे कमाल

Mon, 16 Jun 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scalp Sweating in Summer: बहुत से लोग स्कैल्प पर आने वाले पसीने से काफी परेशान रहते हैं, ऐसे में यहां हम आपको उसके कुछ नुस्खे बताएंगे, ताकि आपको इसकी वजह से शर्मिंदा न होना पड़े। 
विज्ञापन
1 of 6
स्कैल्प पर आता है काफी पसीना तो अपनाएं ये नुस्खे, मिलेगी राहत - फोटो : Adobe stock
Scalp Sweating in Summer: मौसम चाहे गर्मी हो या फिर बारिश का, पसीने और चिपचिपेपन से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। दिक्कत तब आती है, जब पसीना आना रुकता ही नहीं है। शरीर पर आए पसीने को तो हम लोग पाउडर लगाकर रोक लेते हैं। उसकी बदबू दूर करने के लिए परफ्यूम इस्तेमाल कर लेते हैं, पर दिक्कत सामने आती है उन लोगों के जिनके स्कैल्प यानी कि सिर पर पसीना आता है।

स्कैल्प पर पसीना आने पर आप सिर्फ बालों को धोकर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं और हर दिन बाल धोना संभव नहीं है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके स्कैल्प का पसीना कम हो जाएगा, और इससे बदबू भी नहीं आएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल

यदि आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो उसके इस्तेमाल से आप स्कैल्प का पसीना सुखा सकते हैं। इसके लिए बाल धोने से पहले अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह से ताजा एलोवेरा जेल अप्लाई करें। 20 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें और फिर असर देखें। एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और कूलिंग तत्व पसीने को रोकते हैं और पसीने की बदबू को भी कम करते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नीम का पानी - फोटो : freepik
नीम का पानी

यदि आपके घर के पास नीम का पेड़ लगा है तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। दरअसल, नीम एंटीसेप्टिक होता है, इसलिए इसके इस्तेमाल से स्कैल्प पूरी तरह से साफ भी होगा और पसीना भी थम जाएगा। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा करके इससे सिर धोएं। इससे आपको अवश्य ही राहत मिलेगी। 

 

4 of 6
विनेगर - फोटो : Adobe stock
विनेगर

हर घर में विनेगर तो होता ही है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी स्कैल्प के पसीने को रोक सकते हैं। दरअसल, ये स्कैल्प का pH बैलेंस करता है। बस ध्यान रखें कि इसे आप सीधा बालों पर अप्लाई नहीं कर सकते। एक चम्मच विनेगर को एक कप पानी में घोलें और फिर इसका इस्तेमाल करें। रुई की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाएं और आधे घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बेकिंग सोडा - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा

रसोई में बेकिंग सोडा न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में बाल धोने से पहले स्कैल्प पर थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा छिड़कें। 15 मिनट बालों को ऐसे ही रहने दें, और फिर जाकर किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। दो से तीन बाल बाल धोने पर ही आपको इसका असर दिखने लगेगा। ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें, वरना एलर्जी की संभावना बढ़ जाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का भी ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
इन बातों का भी ध्यान रखें

अगर ऊपर दिए गए नुस्खों से आपको राहत नहीं मिल रही है तो समझ लें कि आप बालों की सफाई में कुछ गलतियां कर रहे हैं। ऐसे में बाल धोते समय ध्यान रखें कि आपको अपने बालों को अच्छी तरह से हफ्ते में कम से कम 3 बार धोना है, वरना गंदगी इनमें जम जाएगी। बाल धोते समय स्कैल्प पर मसाज करते हुए इसे साफ करें, ताकि गंदगी पूरी तरह साफ हो जाए।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें