Rose Day 2023 : वैलेंटाइन वीक आते ही हर कोई इसकी तैयारी करने में जुट जाता है। लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने के लिए कई तरह की प्लानिंग करते हैं। कोई मूवी डेट पर जाता है तो कोई डिनर डेट प्लान करता है। हर कोई डेट पर अपने पार्टनर के सामने अच्छा दिखना चाहता है। पर, कई बार ऐसा होता है कि हमें पार्लर जाने का समय नहीं मिलता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाए बताएंगे जिनको अपनाकर आप भी अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकेंगी।
दरअसल, वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे होता है। अगर आप भी चाहती हैं कि अगर इस दिन आपका चेहरा गुलाब की तरह ही दमकता रहे, पर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप भी कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको इन घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका चेहरा गुलाब की तरह रोज डे पर ग्लो करेगा।