बेदाग और सुंदर त्वचा पाने के लिए लोग बाजार में मौजूद मंहगे कॉस्मेटिक का सहारा लेते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग ये जानते होंगे कि सेंधा नमक का इस्तेमाल खाना बनाने के अलावा खूबसूरत त्वचा पाने के लिए भी किया जाता है। आइए जानते हैं कि किस तरह आप इससे बेदाग त्वचा पा सकते हैं।
विज्ञापन
बेदाग त्वचा चाहते हैं तो इस तरह करें सेंधा नमक का इस्तेमाल
2 of 6
सेंधा नमक
- सेंधा नमक को नींबू के रस में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण से स्क्रब करें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से मुहांसों, ब्लैक हैड्स आदि से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
बेदाग त्वचा चाहते हैं तो इस तरह करें सेंधा नमक का इस्तेमाल
3 of 6
सेंधा नमक
- सेंधा नमक को शहद में मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सेंधा नमक में शहद की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेदाग त्वचा चाहते हैं तो इस तरह करें सेंधा नमक का इस्तेमाल
4 of 6
सेंधा नमक
- सर्दियों में त्वचा रूखी पड़ जाती है। इसके लिए आप सेंधा नमक में बादाम या जैतून के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरा साफ होता है और नमी भी बरकरार रहती है।
विज्ञापन
बेदाग त्वचा चाहते हैं तो इस तरह करें सेंधा नमक का इस्तेमाल
5 of 6
सेंधा नमक
- अपने फेसवॉश या क्लीनजर में सेंधा नमक मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा में निखार आता है।
बेदाग त्वचा चाहते हैं तो इस तरह करें सेंधा नमक का इस्तेमाल
6 of 6
सेंधा नमक
- नाखूनों का पीलापन हटाने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए पानी में सेंधा नमक डालें और उसमें हाथों को डुबोएं। ऐसा करने से नाखूनों के पीलेपन से निजात मिलती है।