आप सोच रहे होंगे भला शैंपू करने में क्या गलती होगी। ये कौन सा कोई बहुत बड़ा काम है, लेकिन आपको बता दें सही तरीके से शैंपू नहीं करने से आपके बालों पर बुरा असर पड़ता है और बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो बालों को साफ करते हुए कुछ गलतियां करते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो गलतियां...
विज्ञापन
2 of 8
hair spa at home
बालों के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने बालों के हिसाब से सही शैंपू चुनें। अगर आप यह नहीं तय कर पा रहे हैं कि आपके बालों के हिसाब से कौन सा शैंपू बेहतर रहेगा तो आप किसी हेयर एक्सपर्ट या ट्राइकोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 8
itching in hair
इन दिनों बाजार में शैंपू और कंडिशनर का टू इन वन पैक बहुतायत में मौजूद है, इन्हें खरीदने से बचें। इसे खरीदने के बजाए शैंपू और कंडिशनर अलग-अलग खरीदें।
4 of 8
black hair
बहुत सारे लोग बालों को धोते वक्त उन्हें ठीक से गीला नहीं करते और बालों पर शैंपू लगाने लगते हैं। यह तरीका गलत है। शैंपू लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से पानी से 2 से 3 मिनट तक गीला करना चाहिए। ऐसा करने से जब आप शैंपू लगाएंगे तो आपके बाल उसे अच्छे से अब्जॉर्ब कर पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
shiny hair
शैंपू करते समय बालों के सिरों पर नहीं जड़ों पर ध्यान दें, जबकि कंडिशनर करते वक्त ये थेरेपी उलटी हो जाती है। ध्यान रखें कभी भी कंडिशनर को बालों की जड़ों में नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 8
hair fall
जब आप बालों को गीला करने के बाद शैंपू लगाते है उसे तुरंत पानी से नहीं धोना चाहिए। शैंपू को बालों में 2-3 से मिनट तक लगा रहने दें, जिससे कि वह अपना काम पूरा कर सकें।
विज्ञापन
7 of 8
hair
बालों को धोने के लिए ठंडा या नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से बालों को धोने से हेयर क्यूटिकल्स कमजोर होंगे और बाल डैमेज होते हैं और रूखे बेजान लगने लगते हैं।
कुछ लोग बालों को हर दिन धोते हैं। अगर आप सोच रहे हैं ऐसा करने से आपके बालों को फायदा होता है तो आप गलत हैं। सप्ताह में 3 से 4 बार ही शैंपू करें। अगर आपको लगता है कि आपके बाल बहुत ज्यादा तैलीय हैं, तो आप ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।