बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती के सभी कायल हैं। वह जिस भी इवेंट में शिरकत करती हैं लोग उन्हें देखते ही रह जाते हैं। इस उम्र में भी उन्होंने खुद को इतना मेंटेन कर रखा है कि जब भी वह निकलती हैं, सबकी निगाहें उन्हीं पर आकर टिक जाती हैं। हर कोई उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा की खूबसूरती का राज...
विज्ञापन
2 of 5
rekha birthday special
बॉलीवुड में जब सभी अभिनेत्रियां सूखे मेकअप की शौकीन थीं। उस समय रेखा ने ग्लोइंग मेकअप से सभी को रूबरू कराया था। जिसके बाद सभी अभिनेत्रियां रेखा की तरह मेकअप करने लगी थीं।
विज्ञापन
3 of 5
rekha
क्या आप जानते हैं, फिल्मों के लिए रेखा खुद अपना मेकअप करती थीं। यहां तक कि किसी इवेंट और फंक्शन के लिए भी वह खुद ही तैयार होती थी। अपने लिए कपड़ों का चुनाव भी रेखा खुद ही करती थीं और आजतक यही ट्रेंड फोलो करती आ रही हैं।
4 of 5
rekha birthday special
रेखा को ऐजलेस ब्यूटी खिताब से भी नवाजा जा चुका है। रेखा अपनी जिंदादिली के लिए जानी जाती हैं। उनका स्टाइल दूसरों से बिल्कुल अलग हैं। रेखा ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि खूबसूरत दिखने के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं है। रेखा फास्ट फूड से बिल्कुल दूर रहती हैं। रेखा का मानना है कि भूखे पेट रहने से पतले नहीं कमजोर होते हैं।
बता दें रेखा अपने चेहरे पर चमक लाने के लिए किसी भी केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसके लिए वह दिन में 8 ग्लास पानी जरूर पीती हैं। वह अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करती हैं। रेखा का मानना है कि हम लोगों को हमेशा वहीं पहनना चाहिए जो हमारे ऊपर खिले। बनारसी साड़ी रेखा का स्टाइल सिंबल भी बन गया है।