फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Right Way To Use Face Wash: कहीं आप भी तो फेसवॉश इस्तेमाल करते समय नहीं करते ये गलतियां ?

Mon, 02 Dec 2024 12:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 कई लोग जाने-अनजाने में फेसवॉश करते समय गलतियां कर देते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
कहीं आप भी तो फेसवॉश इस्तेमाल करते समय नहीं करते ये गलतियां ? - फोटो : Adobe stock
Right Way To Use Face Wash: अक्सर आपने त्वचा विशेषज्ञों को ये कहते सुना होगा कि चेहरे को दिन में कम से कम दो बार धोना चाहिए। चेहरा साफ करने के लिए बाजार में तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इन प्रोडक्ट्स में फेसवॉश सबसे अहम है। फेसवॉश के इस्तेमाल से चेहरे की गंदगी साफ की जाती है। ऐसा माना जाता है कि चेहरे पर साबुन की जगह फेसवॉश ही इस्तेमाल करना चाहिए।

पर, क्या आप जानते हैं कि फेसवॉश के इस्तेमाल का भी अलग तरीका होता है। आप इससे साबुन की तरह रगड़-रगड़ कर चेहरा साफ नहीं कर सकते। इसके अलावा भी कई बातें हैं जिनका ध्यान आपको फेसवॉश का इस्तेमाल करते समय करना है। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने चेहरे को फेसवॉश की मदद से दमका सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गलत फेसवॉश का चुनाव - फोटो : Adobe stock
गलत फेसवॉश का चुनाव 

हर किसी की त्वचा अलग होती है। ऐसे में हमेशा अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार फेसवॉश चुनें। गलत प्रोडक्ट से त्वचा में जलन, सूखापन, या अतिरिक्त तेल की समस्या हो सकती है। ऐसे में खरीदने से पहले अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
बार-बार फेसवॉश इस्तेमाल करना - फोटो : Adobe stock
बार-बार फेसवॉश इस्तेमाल करना

बहुत से लोग दिन में कई-कई बार फेसवॉश करते हैं। जबकि दिन में दो बार से ज्यादा चेहरा धोने से त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है। बार-बार धोने से त्वचा रूखी हो सकती है। 

4 of 7
बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी का इस्तेमाल

फेसवॉश करते समय हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। ज्यादा गर्म पानी त्वचा को रूखा बना सकता है, और ठंडा पानी गंदगी को ठीक से साफ नहीं कर पाता। ऐसे में हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 7
टाइट से रगड़ना - फोटो : Adobe stock
टाइट से रगड़ना

अक्सर लोग चेहरे को टाइट से रगड़ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। फेसवॉश करते समय चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करें। ज्यादा जोर से रगड़ने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
फेसवॉश को पूरी तरह से न हटाना - फोटो : Adobe stock
फेसवॉश को पूरी तरह से न हटाना

जल्दबाजी के चक्कर में लोग अक्सर जल्दी-जल्दी फेसवॉश करते हैं। फेसवॉश के अवशेष छोड़ देने से त्वचा में जलन और दाने हो सकते हैं। ऐसे में इसे पूरी तरह से साफ पानी से धोएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मात्रा का ध्यान न रखना - फोटो : Adobe stock
मात्रा का ध्यान न रखना

लोगों को लगता है कि ज्यादा फेसवॉश के इस्तेमाल से चेहरा साफ हो जाता है। जबकि जरूरत से ज्यादा फेसवॉश इस्तेमाल करने से त्वचा का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है।  सिर्फ मटर के दाने जितनी मात्रा ही काफी है।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें