फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: तेजी से झड़ते बालों की एक वजह हो सकती है आपकी कंघी, जानें कैसे

Fri, 06 Jun 2025 01:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Right Way To Use Comb: यदि आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, तो एक बार चेक करें कि कहीं आप गलत तरह से कंघी तो नहीं कर रहे। 
विज्ञापन
1 of 6
s: तेजी से झड़ते बालों की एक वजह हो सकती है आपकी कंघी, जानें कैसे - फोटो : freepik
Right Way To Use Comb: कंघा या कंघी..... हर सभी के लिए काफी अहम होती है। पुरुषों से लेकर महिलाएं तक अपने बैग में कुछ रखें या न रखें, लेकिन कंघी अवश्य रखते हैं। इससे बालों को सुलझाने में मदद मिलती है, और साथ ही में इसकी मदद से ही महिलाएं अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाती हैं। लोगों की मदद करने वाली ये सस्ती सी कंघी आपके बालों को जड़ों से कमजोर कर सकती है।

सुनने में अजीब लगा ना, लेकिन ये हकीकत है। कंघी की वजह से वजह से बाल जड़ से कमजोर होकर टूटने लगते हैं। कई बार तो ये समस्या इतनी बढ़ जाती है कि बाल अपने आप ही झड़ने लगते हैं। यदि आपके बाल भी झड़ रहे हैं तो आपको कंघी इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
कंघी का गंदा होना - फोटो : Adobe stock
कंघी का गंदा होना

यदि आप गंदी कंघी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। गंदी कंघी आपके बालों की जड़ों में बैक्टीरिया को जमा करती है, जिस कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल अपने आप ही झड़ने लगते हैं।कंघी में जमा धूल, तेल और बाल भी संक्रमण और झड़ने की वजह बनते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार कंघी को गर्म पानी में डालकर साफ करें। 
विज्ञापन

3 of 6
खराब क्वालिटी की कंघी होना - फोटो : Freepik
खराब क्वालिटी की कंघी होना

विशेषज्ञों का कहना होता है कि अगर आप लकड़ी की कंघी इस्तेमाल करेंगे तो ये आपके बालों के लिए ज्यादा लाभदायक होती है। पर, अगर आप प्लास्टिक की कंघी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उसकी क्वालिटी सही हो। खराब क्वालिटी की कंघी आपके बालों को कमजोर बना सकती है। 

4 of 6
बालों को तेजी से कंघी करना - फोटो : Adobe stock
बालों को तेजी से कंघी करना

अक्सर जल्दबाजी में लोग तेज-तेज कंघी करते हैं, जिससे बाल खिंचने लगते हैं। इस गलती को भी आपको दोहराने से बचना चाहिए। कंघी हमेशा आराम से और धीरे-धीरे ही करनी चाहिए। इससे आपके बाल जड़ से कमजोर नहीं होंगे।चाहे जल्दी कितनी भी हों, लेकिन फिर भी बाल धीरे-धीरे ही संवारें।   
विज्ञापन

5 of 6
ज्यादा कंघी का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ज्यादा कंघी का इस्तेमाल

बहुत से लोगों को आदत होती है बार-बार कंघी इस्तेमाल करने की। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। बार-बार कंघी इस्तेमाल करने बालों की जड़ें कमजोर होती हैं, और फिर इससे हेयर फॉल बड़ जाता है। इससे स्कैल्प पर भी दवाब पड़ता है। इसलिए ध्यान रखें कि दिन में 2–3 बार हल्के हाथ से कंघी करना काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गीले बालों में कंघी का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
गीले बालों में कंघी का इस्तेमाल

सुबह सवेरे किसी के पास इतना समय नहीं होता, कि वो अपने बालों को सही तरह से सूखने दें और फिर कंघी करें। इसी के चलते जल्दबाजी में लोग गीले बालों में ही कंघी कर लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। गीले बालों में कंघी करने से भी बालों की जड़ें कमजोर होती हैं, इसलिए इससे भी बचें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें