फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: स्किन केयर के बाद भी चेहरा दिखता है डल? जानें वो छिपी बातें जो आप नजरअंदाज कर रहे हैं

Fri, 06 Jun 2025 12:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Myths and Facts: स्किन केयर तो हर कोई कर लेता है, लेकिन स्किन केयर से जुड़ी कुछ बातें शायद ही आप जानते होंगे। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो काफी जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 6
स्किन केयर के बाद भी चेहरा दिखता है डल? जानें वो छिपी बातें जो आप नजरअंदाज कर रहे हैं - फोटो : Adobe stock
 Skin Care Myths and Facts कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा हमेशा दमकती रहे और उनके चेहरे पर किसी तरह का कोई दाग-धब्बा न लगा हो। पर, कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हम महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं, बावजूद इसके चेहरा डल दिखता है। ऐसे में ये पॉसिबल है कि आप स्किन से जुड़ी कुछ बातों को जाने-अनजाने में इग्नोर कर रहे हैं।

यहां हम आपको इन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। ये कुछ ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान आपको तब भी रखना है, जब आप नियमित रूप से स्किन केयर करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
तकिए का कवर न बदलना - फोटो : adobe stock
तकिए का कवर न बदलना

कई बार स्किन केयर करने के बाद भी चेहरा डल ही दिखता है। इसकी वजह आपके तकिए का कवर हो सकता है। दरअसल, पुराने तकिए के कवर में बैक्टीरिया और ऑयल जमा हो जाता है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार तकिए का कवर बदल दें।

 
विज्ञापन

3 of 6
सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना 

अक्सर लोगों को लगता है कि घर में रहने वाले लोगों को सनस्क्रीन इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। जबकि ऐसा नहीं है। यदि आप हमेशा घर पर रहती हैं, तब भी 40 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। क्योंकि सूरज की किरणें त्वचा को काफी हानि पहुंचाती हैं। 

 

4 of 6
ज्यादा प्रोडक्ट इस्तेमाल करना - फोटो : Adobe stock
ज्यादा प्रोडक्ट इस्तेमाल करना

यदि आप काफी ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, तो इससे भी आपकी त्वचा खूबसूरत दिखने की बजाए खराब दिख सकती है। कई बार तो ज्यादा स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से स्किन धीरे-धीरे डल होने लगती है। इसलिए रोजाना के लिए सिर्फ क्लीनर, टोनर, मॉइश्चराइज और सनस्क्रीन ही काफी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
फोन की स्क्रीन साफ न करना - फोटो : adobe stock
फोन की स्क्रीन साफ न करना

यदि आप फोन पर ज्यादा बाद करते हैं, तब अपने फोन की स्क्रीन को हर रोज अच्छी तरह से साफ करें। ऐसा माना जाता है कि फोन की स्क्रीन से भी चेहरे पर बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं, जो चेहरे के जुड़ी कई परेशानियों को जन्म देते हैं। इसलिए फोन की स्क्रीन को साफ करना भी जरूरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाइट रुटीन फॉलो नहीं करना - फोटो : Adobe stock

नाइट रुटीन फॉलो नहीं करना

इस बात का खास ध्यान रखें कि रात के समय स्किन खुद को हील करती है। ऐसे में भले ही दिन में स्किन केयर करना भूल जाएं, लेकिन रात में सोने से पहले स्किन केयर रुटीन अवश्य फॉलो करें। इससे आपकी स्किन ज्यादा खिली-खिली दिखेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें