फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Hair Care Tips: बारिश में भीग जाएं बाल तो करें ये काम, मानसून में जुल्फों का रखें थोड़ा ज्यादा ध्यान

Sat, 15 Jul 2023 05:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मानसून में रखें बालों का ख्याल - फोटो : istock
Monsoon Hair Care Tips: मानसून आ चुका है। बारिश में भीगे बिना मानसून का लुत्फ पूरा नहीं होता है, लेकिन बरसात में भीगने के बाद बालों से जुड़ी तमाम समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- रूसी, फंगल इंफेक्शन, खुजली, बालों का झड़ना आदि। यही वजह है कि बारिश के मौसम में बाल ज्यादा झड़ते हैं। बरसात में भीगे बालों में ज्यादा नमी रह जाती हैं, जिससे जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे मौसम में बालों की देखभाल पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के साथ ही बालों की सेहत का ध्यान रखने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
hair straightener - फोटो : instagram

बारिश में भीग जाएं बाल तब,


शैंपू के बाद हवा में बाल सुखाएं

बारिश में बाल गीले हो जाएं तो उन्हें घर आकर शैंपू से साफ करके हवा में सुखाएं, उसके बाद कंघी करें। चूंकि बरसात के दिनों में बाल नाजुक रहते हैं, इसलिए अपने कंघी को भी हो सके तो बदलें। चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें, जिससे बाल कम उलझें। किसी के साथ कंघी शेयर न करें। इससे भी इंफेक्शन बढ़ता है। वैसे भी बरसात के दिनों में फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें, जैसे कि आंवला, मेथी, एलोवेरा आदि।

विज्ञापन

3 of 6
hair - फोटो : istock
ऑयल मसाज और हेयर मास्क

हफ्ते में एक बार बालों में हल्के हाथों से नारियल तेल से मसाज जरूर करें। इसके एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इंफेक्शन रोकने में मदद करते हैं, साथ ही बालों में रक्त संचार बढ़ता है। बरसात के दिनों में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। जो महिलाएं बालों को कलर करती हैं, उनके बाल चमक खो देते हैं। इससे बचने के लिए बालों में अच्छा हेयर मास्क लगाएं। अगर पार्लर नहीं जा सकतीं तो घर में ही दही और एवोकैडो से बना हेयर मास्क लगा सकती हैं।

4 of 6
frizzy hair - फोटो : istock
स्टाइलिंग से बचें

इन दोनों अपने बालों की हैवी स्टाइलिंग कराने से बचें, क्योंकि इनमें भारी केमिकल वाली क्रीम और जैल आदि का इस्तेमाल होता है, जो आपके बालों को खराब कर सकते हैं। इसलिए जितना हो सके, प्राकृतिक उत्पादों का उपयोग करें और अपने बालों को आराम करने का मौका दें।
विज्ञापन

5 of 6
hair - फोटो : istock
बालों की कंडीशनिंग भी जरूरी

बेजान और उलझे बालों से बचने के लिए हफ्ते में दो बार कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बाल मुलायम और चमकदार बने रहते हैं । नारियल तेल भी एक अच्छे कंडीशनर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hair wash - फोटो : istock
हेयर वाश

अपने बालों में पसीना, धूल और तेल आदि गंदगी को जमने न दें। बेहतर होगा, किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, जिसमें कम केमिकल हो और बार-बार अपने बालों को धोएं। गरम पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल नष्ट हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें