फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Right Way To Hair Wash: बाल धोने का सही तरीका पता है ? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर

Thu, 14 Nov 2024 08:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको बाल धोने का सही तरीका नहीं पता है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम आपको उन गलतियों के बारे में भी बताएंगे, जिनका ध्यान आपको बाल धोते वक्त रखना है। 
विज्ञापन
1 of 7
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
Right Way To Hair Wash: अगर आपके बाल भी लगातार झड़ रहे हैं और कोई नुस्खा झड़ते बालों को रोक नहीं पा रहा है, तो आपको खुद से एक सवाल पूछने की जरूरत है। आपको खुद से पूछना चाहिए कि क्या आप सही तरीके से बाल धो रहे हैं ? अगर हां, तब तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं तो आपको संभलने की जरूरत है। गलत तरीके से बाल धोने की वजह से भी बाल काफी ज्यादा तेजी से झड़ते हैं।

बहुत से लोगों को बाल धोने का सही तरीका आजतक पता नहीं हैं। ऐसे में अगर आपको भी बाल धोने का सही तरीका नहीं पता है, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम आपको उन गलतियों के बारे में भी बताएंगे, जिनका ध्यान आपको बाल धोते वक्त रखना है। ऐसा करने से आप अपने बालों को मजबूत बनाएंगी, जिस वजह से बाल झड़ना भी कम हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
बालों को सुलझाना जरूरी

बाल धोने जा रही हैं तो सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से सुलझाएं। इससे बाल धोने के दौरान उलझने और टूटने की समस्या कम होती है। उलझे हुए बालों की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
सही पानी का करें चयन

बाल धोने का पानी हमेशा गुनगुना होना चाहिए।  गुनगुना पानी स्कैल्प को साफ करता है और बालों की प्राकृतिक नमी बनाए रखता है। ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म पानी बालों को कमजोर कर सकता है। 

4 of 7
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
सही हो शैंपू

जिस शैंपू का इस्तेमाल आप अपने बालों में कर रही हैं, वो आपकी हेयर टाइप के हिसाब से ही होना चाहिए। जैसे कि तैलीय बालों के लिए क्लेरिफाइंग शैपू, और सूखे बालों के लिए मॉइस्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करना सही रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
शैंपू की मात्रा हो सही  

शैंपू को सीधे सिर पर डालने की बजाय पहले उसे हथेली पर लेकर थोड़ा सा पानी मिलाकर फेंटें, फिर स्कैल्प पर लगाएं। इससे बालों में ये चिपकेगा नहीं, और आसानी से साफ हो जाएगा। 
   
विज्ञापन

6 of 7
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
शैंपू लगाकर मसाज

शैंपू लगाकर बालों की जड़ों की सही तरह से मसाज करें। ताकि स्कैल्प अच्छी तरह से साफ हो जाए। इसके बाद शैंपू को अच्छी तरह से धो लें ताकि बाल सही से साफ हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाल धोने का सही तरीका - फोटो : Adobe stock
कंडीशनर भी सही से लगाएं

बाल धोने के बाद यदि कंडीशनर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो ध्यान रखें कि ये स्कैल्प पर न लगे। स्कैल्प पर कंडीशनर लगने से बाल झड़ने की समस्या का भी सामना आपको करना पड़ सकता है। ऐसे में स्कैल्प पर कंडीशनर लगाने से बचें।  

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें