फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों को कलर करने के बाद इन दो मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी, वरना पैसे होंगे बर्बाद

Tue, 29 Jul 2025 10:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Care Tips: यदि आपको भी बालों में हेयर कलर करना पसंद है तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। ये लेख आपके काफी काम का होने वाला है। 
विज्ञापन
1 of 7
हेयर कलर - फोटो : Freepik
Hair Care Tips: हेयर कलर में बदलाव से लुक पूरी तरह से बदल जाता है, इसी कारण युवाओं के बीच में अब हेयर कलर कराने का काफी क्रेज है। लोग कुछ-कुछ समय के अंतराल पर हेयर कलर कराते हैं, जिससे उनका लुक पूरा बदल जाता है और काफी स्टाइलिश दिखने लगता है।

पर, कई बार ये कलर ज्यादा दिन तक टिकता नहीं है, जिसके पीछे की वजह आपके द्वारा की गई गलती हो सकती है। इसी के चलते आज हम आपको दो ऐसे प्वाइंट्स के बारे में बताएंगे, जिनका ध्यान आपको हेयर कलर कराने के बाद अवश्य रखना है, वरना आपका पैसा बर्बाद होने से कोई रोक नहीं पाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
हेयर कलर के बाद बाल कब धोएं - फोटो : Adobe stock
हेयर कलर के बाद बाल कब धोएं

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर हेयर कलर के बाद बालों को धोना कब चाहिए। तो आपको बता दें कि यदि आप हेयर कलर के अगले दिन ही बाल धो लेंगे तो इससे ये सही से सेट नहीं हो पाएगा, और ज्यादा दिन तक टिकेगा नहीं।
विज्ञापन

3 of 7
हेयर कलर के बाद बाल कब धोएं - फोटो : Adobe stock
दरअसल, हेयर कलर में मौजूद तत्वों को सेट होने में थोड़ा समय लगता है। इसमें आसानी से तकरीबन 2 से 3 दिन लग सकते हैं। इसलिए हेयर कलर कराने के कम से कम 3 दिन बाद तक अपने बालों को न धोएं। ऐसा करने से ये लंबे समय तक बालों में टिका रहेगा।  

 

4 of 7
हेयर कलर के बाद बालों में तेल कब लगाना है ? - फोटो : Adobe stock
हेयर कलर के बाद बालों में तेल कब लगाना है ?

ये भी जानना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि हेयर कलर की वजह से बाल काफी हद तक ड्राई हो जाते हैं, ऐसे में सिर्फ तेल ही है जो बालों और स्कैल्प की नमी को बरकरार रख सकता है। कलरिंग के बाद बाल अक्सर ड्राय हो जाते हैं, तेल उन्हें नमी और पोषण देता है।
विज्ञापन

5 of 7
हेयर कलर के बाद बालों में तेल कब लगाना है ? - फोटो : Adobe stock
हेयर कलर के बाद यदि सही समय और मौके पर बालों में तेल लगाया जाए तो ये स्कैल्प को भी रिलैक्स करता है और बालों का रूखापन कम करता है। हेयर कलर कराने के बाद आपको बालों में कम से कम तीन दिन बाद ही तेल लगाना चाहिए। तेल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान भी आपको रखना है, जोकि निम्न हैं---

 
विज्ञापन

6 of 7
सही तेल का हो चयन - फोटो : Adobe stock
1. सही तेल का हो चयन

यदि हेयर कलर के बाद अपने बालों में तेल लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि ये ज्यादा चिपचिप करने वाला न हो। इस समय के लिए बादाम तेल या फिर नारियल का तेल ही सबसे उपयुक्त माना जाता है। ये तेल आपके बालों को पोषण देंगे, वो भी बिना चिपचिपेपन के। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हल्का गुनगुना तेल लगाएं - फोटो : Adobe stock
2. हल्का गुनगुना तेल लगाएं

जिस तेल का इस्तेमाल बालों में कर रहे हैं, वो न तो ज्यादा गर्म और न ही एकदम ठंडा होना चाहिए। गुनगुना तेल आपके बालों को अच्छा पोषण देता है। यदि आप ज्यादा गर्म तेल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे बालों पर लगा कलर हल्का होने लगेगा।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें