Sunscreen Applying Tips: मौसम चाहे गर्मी का हो, या फिर सर्दी का, त्वचा का ध्यान तो रखना ही पड़ता है। खासतौर पर अब भीषण गर्मी पड़ रही है तो स्किन का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है। इस मौसम में बड़ों से लेकर बच्चों तक को सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
यदि सनस्क्रीन का सही से इस्तेमाल न किया जाए तो सनबर्न और टैनिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। टैनिंग और सनबर्न अगर एक बार हो गए तो इन परेशानियों से छुटकारा पाना आसान नहीं होता। ऐसे में स्किन विशेषज्ञ सही सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। यहां हम आपको सही तरीके से सनस्क्रीन इस्तेमाल करना बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सही हो एसपीएफ
- फोटो : Adobe stock
सही हो एसपीएफ
कई बार लोग बिना जानकारी के या फिर पैसे बचाने के चक्कर में 30 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। गर्मी के मौसम में हमेशा कम से कम 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सिर्फ वही आपको धूप से बचाकर रखेगी।
विज्ञापन
3 of 6
बाहर निकलने से 20 मिनट पहले लगाएं
- फोटो : freepik.com
बाहर निकलने से 20 मिनट पहले लगाएं
सनस्क्रीन लगाने के तुरंत बाद कभी भी बाहर न जाएं। जब भी घर से बाहर जाना हो तो कम से कम 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि सनस्क्रीन को त्वचा में ऑब्जर्ब होने में 15 मिनट का समय लगता है, जिसके बाद ही ये धूप से आपकी त्वचा का बचाव कर पाएगी।
4 of 6
मात्रा हो सही
- फोटो : Adobe stock
मात्रा हो सही
ध्यान रखें कि सनस्क्रीन इस्तेमाल करने में किसी तरह की कंजूसी न बरतें। सही मात्रा में सनस्क्रीन लेकर उसे चेहरे से लेकर हाथ-पैर और गर्दन तक पर सही से लगाएं। यदि आप सही मात्रा में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको अवश्य ही फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
हर तीन घंटे में लगाएं
- फोटो : Adobe stock
हर तीन घंटे में लगाएं
कभी भी ये न सोचें कि सनस्क्रीन सुबह एक बार लगा ली, बस काफी है। जबकि ऐसा नहीं है। इस भीषण गर्मी में कम से कम हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। तभी आपकी चेहरा सनबर्न और टैनिंग से बच सकता है।
सनसक्रीन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले स्किन पर टोनर लगाएं, उसके बाद अच्छी क्वालिटी का मॉइश्चराइजर लगाएं और उसके बाद ही आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। मॉइश्चराइजर के बाद सनस्क्रीन का इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को बचा सकते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।