Skin Care: गर्मियों के मौसम में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि तेज धूप से स्किन टैन होने लगती है। टैनिंग हटाने के लिए हम सब कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, पर घुटनों और कोहनी को बिल्कुल अनदेखा कर देते हैं। यही वजह है कि कोहनी और घुटना काफी काला हो जाता है। ये लोगों की सुंदरता में ग्रहण जैसा लगता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। बार-बार पार्लर जाकर बजट भी हिल जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप कोहनी और घुटने के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं।
दरअसल, इस बारे में हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि गर्मी के मौसम में लोग स्लीवलेस और शॉर्ट कपड़े पहनना पसंद करते हैं, पर कोहनी और घुटने के कालेपन की वजह से उनका आत्मविश्वास कम होने लगता है तो अगर आप भी अपनी कोहनी के कालेपन की वजह से शर्मिंदा होते हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको इस कालेपन को दूर करने के घरेलू नुस्खे बताएंगे।