खूबसूरत त्वचा सुंदरता बढ़ा देती है। फिर वो चाहे चेहरे की हो या फिर हाथों-पैरों की। धूल-मिट्टी और प्रदूषण के साथ ही घर के काम करने की वजह से हाथों पर गंदगी की परत जमा हो जाती है। जो दिखने में भद्दी लगती है। उंगलियों की पीछे की तरफ हाथों पर कालापन दिखने लगता है। साथ ही उस जगह की स्किन हार्ड भी हो जाती है। कई बार सनबर्न की वजह से भी टैनिंग हो जाती है। हाथों का यही कालापान दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काम आएंगे। जिनकी मदद से आप हाथों की त्वचा की टैनिंग को दूर कर पाएंगी। साथ ही इनसे त्वचा मुलायम भी हो जाएगी। तो चलिए जानें कौन से हैं वो घरेलू नसुखे जिन्हें आजमाने से हाथों की त्वचा का कालापन और टैनिंग खत्म हो जाएगी।