फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: गुलाल लगाने के बाद चेहरे पर हो रही है जलन तो क्या करें ? इन उपायों से मिलेगी तुरंत राहत

Wed, 12 Mar 2025 10:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि गुलाल लगाने के बाद आपके चेहरे पर जलन हो रही है तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इस परेशानी से राहत पाएं। 
विज्ञापन
1 of 7
होली - फोटो : Adobe
Skin Care Tips: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है, लेकिन कई बार केमिकल युक्त गुलाल और रंगों के कारण त्वचा पर जलन, खुजली या रैशेज की समस्या हो सकती है। अक्सर लोगों को लगता है कि होली के पक्के रंग ही चेहरे को डैमेज करते हैं, जबकि ऐसा नहीं है।

पक्के रंगों से साथ-साथ गुलाल भी चेहरे को खराब करता है। खासकर संवेदनशील त्वचा वालों को इस तरह की दिक्कतें ज्यादा होती हैं। ऐसे में अगर रंग लगाने के बाद चेहरे या शरीर पर जलन महसूस हो रही है, तो तुरंत कुछ घरेलू उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है।  
विज्ञापन

2 of 7
ठंडे पानी से धोएं - फोटो : Adobe stock
ठंडे पानी से धोएं

यदि गुलाल लगाने से भी चेहरे पर जलन पड़ रही है तो बिना सोचे सबसे पहले प्रभावित हिस्से को साफ और ठंडे पानी से धोएं। इससे रंग हटने में आसानी होगी और जलन कम होगी। चेहरा धोने के दौरान कभी भी चेहरे को जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे स्किन और ज्यादा इरिटेट हो सकती है।  
विज्ञापन

3 of 7
एलोवेरा जेल लगाएं - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल लगाएं

यदि आपके पास एलोवेरा जेल रखा है तो इसका इस्तेमाल आपको तत्काल राहत प्रदान कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आपको जलन, लालिमा और खुजली से तत्काल राहत मिलेगी। इस्तेमाल के लिए जलन से प्रभावित हिस्से पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।  

4 of 7
दही या दूध का इस्तेमाल करें - फोटो : freepik.com
दही या दूध का इस्तेमाल करें

यदि आपकी रसोई में दही और कच्चा दूध रखा है तो दोनों ही त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। इसके लिए चेहरे पर दही या ठंडे दूध को कॉटन में भिगोकर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे भी तत्काल प्रभाव से जलन, खुजली और सूखापन कम होगा।  
विज्ञापन

5 of 7
गुलाब जल करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल करें इस्तेमाल

गुलाब जल एक नेचुरल स्किन टोनर है, जो जलन और सूजन को कम करता है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा पर गुलाल लगाने से जलन हो रही है तो कॉटन पैड में गुलाब जल लेकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं, इससे ठंडक मिलेगी और स्किन रिफ्रेश फील करेगी।  

 
विज्ञापन

6 of 7
हल्दी और चंदन का लेप लगाएं - फोटो : freepik.com
हल्दी और चंदन का लेप लगाएं

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और चंदन ठंडक प्रदान करता है। दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें, इससे त्वचा को राहत मिलेगी और जलन कम होगी। इसक इस्तेमाल अपनी त्वचा के हिसाब से ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नारियल तेल से मसाज करें - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल से मसाज करें

यदि जलन हल्की है तो त्वचा पर नारियल तेल लगाने से त्वचा को नमी मिलेगी और सूखापन दूर होगा। यह त्वचा की परतों में जाकर उसे रिपेयर करने का भी काम करता है।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें