फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थकी हुई आंखें बिगाड़ देती हैं मेकअप तो अपनाएं ये टिप्स, चेहरा दिखेगा बिल्कुल फ्रेश

Wed, 11 Nov 2020 12:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
eyes
आंखें चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। लेकिन दिनभर के काम के बाद इन आंखों पर थकान हावी होने लगती है। जिसका नतीजा होता है कि जब आप मेकअप भी करती हैं तो ये थकान को छिपा नहीं पाते। जिसकी वजह से चेहरे पर फ्रेशनेस नहीं दिखती। अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो इन घरेलू उपायों से आंखों की थकान को दूर किया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानिए क्या हैं वो घरेलू नुस्खें, जो आंखों को तरोताजा दिखाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
eyes - फोटो : pixa
लगातार कंप्यूटर और मोबाइल पर काम करने से आंखों में थकान होना स्वाभाविक है। जिसकी वजह से आंखे रोशनी के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं। साथ ही सिर में भारीपन और दर्द होना शुरू हो जाता है। इन सबसे बचने के लिए ये उपाय जरूर काम आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
eyes
कुछ घरेलु नुस्खे आंखों के दर्द से राहत दिलाने में काफी मदद करते हैं। जैसे मुंह में पानी भरकर आंखों में पानी का छींटा मारना। इस क्रिया को दिन में दो से तीन बार करने से आंखों को तरोताजगी का अनुभव होता है। साथ ही आंखों में होने वाली जलन और दर्द से फौरन राहत मिलती है। 

4 of 5
eyes
इसके साथ ही कुछ और घरेलू नुस्खें हैं जो आंखों की थकान से राहत दिलाते हैं। एक कटोरी में ठंडा पानी ले लें। अब इसमें एक चम्मच गुलाबजल की मिला लें। एक साफ सूती हल्के रंग का कपड़ा लेकर इसे गुलाबजल वाले पानी में भिगोकर पांच मिनट के लिए दोनों आंखों पर रखकर छोड़ दें। दिन में दो से तीन बार ये क्रिया करने से आंखों को काफी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आंखों में बहुत ज्यादा थकान और दर्द का अनुभव होता हो तो तुलसी और पुदीने के कुछ पत्तों को लेकर एक कटोरी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी में सूती कपड़े को भिगोकर दोनो आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखें दिनभर फ्रेश रहेंगी। साथ ही आप आराम से स्क्रीन पर काम कर सकेंगे। इन छोटे घरेलु नुस्खों से आंखों की थकान को दूर करने में मदद मिलती हैं। साथ ही चेहरा भी फ्रेश दिखने लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें