फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 Step Makeup For Rakhi: मेकअप करना नहीं आता है तो ये स्टेप करें फॉलो, राखी पर दिखेंगी खूबसूरत

Sat, 09 Aug 2025 07:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Follow These Steps To Get Ready For Rakhi: अगर आप राखी के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, लेकिन आपको मेकअप नहीं आता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको मेकअप के आसान स्टेप्स बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
मेकअप करना नहीं आता है तो ये स्टेप करें फॉलो - फोटो : instagram

Follow These Steps To Get Ready For Rakhi: राखी का त्योहार इस बार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है, ऐसे में हर बहन चाहती है कि इस खास दिन पर वह सबसे खूबसूरत और खास दिखे। लेकिन अगर आपको मेकअप करना नहीं आता या मेकअप में नई हैं, तो चिंता करने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। खूबसूरत दिखने के लिए भारी-भरकम मेकअप की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि सही स्टेप्स और थोड़ी सी समझदारी से आप सादगी में भी बेहद आकर्षक लग सकती हैं।

इस लेख में हम आपको आसान और शुरुआती लोगों के लिए उपयुक्त मेकअप स्टेप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप राखी पर नेचुरल और ग्लोइंग लुक पा सकती हैं। ये टिप्स न सिर्फ आसान हैं बल्कि कम समय में तैयार होने में भी मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि बिना किसी प्रोफेशनल स्किल्स के भी आप कैसे पा सकती हैं एक परफेक्ट और फ्रेश फेस्टिव लुक, जो सबका ध्यान खींचे।

विज्ञापन

2 of 8
पहला स्टेप: फेस क्लीनिंग और मॉइस्चराइजिंग - फोटो : Adobe stock
पहला स्टेप: फेस क्लीनिंग और मॉइस्चराइजिंग

सबसे पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश से धोएं। इससे आपकी त्वचा की गंदगी, तेल और मैल हट जाता है। फिर थोड़ा सा मॉइस्चराइजर लें और पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। मॉइस्चराइजर लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी, जिससे मेकअप चेहरे पर स्मूथ और निखरा हुआ दिखेगा। खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई है तो ये स्टेप बहुत जरूरी है।

 
विज्ञापन

3 of 8
दूसरा स्टेप: फाउंडेशन लगाना - फोटो : Adobe stock
दूसरा स्टेप: फाउंडेशन लगाना

फाउंडेशन चुनते वक्त ध्यान रखें कि वो आपकी स्किन टोन के बिल्कुल मेल खाए। इसे ब्रश, मेकअप स्पंज या उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। फाउंडेशन लगाने से आपकी स्किन की छोटी-छोटी खामियां छिप जाएंगी और रंगत एक समान दिखेगी। कोशिश करें कि फाउंडेशन को गले तक अच्छे से ब्लेंड करें ताकि कोई लाइन ना दिखे।

 

4 of 8
तीसरा स्टेप: कंसीलर लगाना - फोटो : Adobe stock
तीसरा स्टेप: कंसीलर लगाना

कंसीलर का इस्तेमाल डार्क सर्कल, पिम्पल या दाग-धब्बे छुपाने के लिए किया जाता है। कंसीलर को आंखों के नीचे या जरूरत वाले हिस्से पर लगाएं और धीरे-धीरे अंगुली या स्पंज से ब्लेंड करें ताकि वह स्किन में मिक्स हो जाए। इससे आपका चेहरा ज्यादा फ्रेश और चमकदार लगेगा।

 
विज्ञापन

5 of 8
चौथा स्टेप: पाउडर से सेट करना - फोटो : instagram
चौथा स्टेप: पाउडर से सेट करना

फाउंडेशन और कंसीलर के बाद, फेस पाउडर लगाएं। पाउडर मेकअप को सेट करता है ताकि वो लंबे समय तक टिका रहे और स्किन चिकनी दिखे। हल्के हाथों से पफ या ब्रश की मदद से पाउडर लगाएं, खासकर टी-ज़ोन (माथा, नाक और ठोड़ी) पर, ताकि अतिरिक्त ऑयल को कंट्रोल किया जा सके।

 
विज्ञापन

6 of 8
पांचवां स्टेप: आंखों का मेकअप - फोटो : Adobe stock
पांचवां स्टेप: आंखों का मेकअप

अपने भौंहों को हल्का सा शेप दें और आईब्रॉ पेंसिल से भरें। फिर, आईलाइनर की पतली लाइन ऊपर की पलकों पर बनाएं। राखी जैसे अवसर के लिए आईशैडो बहुत भारी नहीं लगाना है, बस न्यूड या हल्के ब्राउन शेड का इस्तेमाल करें। अंत में, मस्कारा लगाएं ताकि आपकी पलके घनी और लंबे दिखें, जिससे आंखें खूबसूरत नजर आएं।

 
विज्ञापन

7 of 8
छठा स्टेप: ब्लशर लगाना - फोटो : instagram
छठा स्टेप: ब्लशर लगाना

गालों पर हल्का गुलाबी या पीच रंग का ब्लशर लगाएं। इसे गालों के ऊपरी हिस्से से स्कीप बोन तक ब्रश की मदद से फैलाएं। ब्लशर लगाने से चेहरे पर ताजगी और प्राकृतिक रंगत आती है, जिससे आपका लुक और भी चमकदार लगेगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
सातवां स्टेप: लिपस्टिक लगाना - फोटो : Adobe stock
सातवां स्टेप: लिपस्टिक लगाना

सबसे पहले, होंठों पर हल्का लिप बाम लगाएं ताकि होंठ नरम और हाइड्रेटेड रहें। फिर अपनी पसंद का लिप कलर जैसे गुलाबी, लाल या नूड चुनें और उसे अच्छे से लगाएं। कोशिश करें कि लिपस्टिक होंठों पर बराबर लगे और बाहर न निकले। अगर चाहें तो लिप लाइनर की मदद से होंठों की शेप पहले बना सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें