Best Way to Protect Your Hair During Rainy Season: बरसात के मौसम में बाल देर से सूखते हैं और अक्सर चिपचिपे, बेजान और रूखे नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप अपने बालों की देखभाल कैसे करती हैं?
Best Way to Protect Your Hair During Rainy Season: मानसून में ठंडी बूंदों की फुहारें तपती गर्मी से राहत देकर मन को खुश कर जाती हैं। वहीं बालों की देखभाल मानसून में सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाती है, क्योंकि इस मौसम में हवा में नमी अधिक होती है, जिससे बाल चिपचिपे और कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे में मानसून में आपको अपने बालों की विशेष देखभाल करनी होगी।
विज्ञापन
2 of 8
साफ पानी से धोएं
- फोटो : Adobe stock
साफ पानी से धोएं
बारिश का पानी आपको प्राकृतिक और शुद्ध लग सकता है, लेकिन शहरों में यह पानी धूल, गंदगी और प्रदूषित पदार्थों से भरा होता है। जब बाल बारिश के पानी में भीगते हैं तो यह उनकी जड़ों को कमजोर करता है और रूसी, खुजली जैसी समस्याएं बढ़ा देता है। साथ ही जब बरसात में गीले बालों पर ठंडी हवा लगती है तो उनके टूटने और झड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए बारिश में भीगने के बाद बालों को साफ पानी से धोकर जल्दी सूखा लें।
विज्ञापन
3 of 8
हल्के तेल की मालिश
- फोटो : Adobe stock
हल्के तेल की मालिश
इस मौसम में बहुत गाढ़े या हैवी तेलों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे बाल चिपचिपे और कमजोर हो सकते हैं। नारियल, बादाम, जैतून या आर्गन जैसे हल्के तेलों से सप्ताह में 1-2 बार हल्का मसाज करें। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। तेल लगाने के बाद एक घंटे तक छोड़ना बेहतर है। रात भर तेल लगाकर सोने से धूल और गंदगी चिपक सकती है, जिससे स्कैल्प में खुजली या संक्रमण हो सकता है।
4 of 8
सल्फेट मुक्त शैंपू
- फोटो : Adobe stock
सल्फेट मुक्त शैंपू
मौसम कोई भी हो, बालों की देखभाल के लिए सौम्य और सल्फेट मुक्त शैंपू का उपयोग जरूरी है, क्योंकि सल्फेट युक्त शैंपू बालों के प्राकृतिक तेल छीन लेता है, जिससे बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। सल्फेट मुक्त शैंपू स्कैल्प को नुकसान पहुंचाए बिना सफाई करता है। वहीं मानसून में शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। यह बालों की नमी बनाए रखता है।
विज्ञापन
5 of 8
तौलिया और कंघी
- फोटो : Freepik
तौलिया और कंघी
मानसून में बाल भीगना सामान्य है, लेकिन गीले बालों में कंघी करने से वे कमजोर होकर टूटने लगते हैं। आप हमेशा साफ कंघी का ही उपयोग करें और उसे नियमित रूप से धोएं। बाल सुखाने के लिए तौलिए से जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से पोंछें। तौलिया या कंघी किसी के साथ शेयर न करें, ताकि फंगल संक्रमण से बचा जा सके।
विज्ञापन
6 of 8
कूल मोड पर ड्रायर
- फोटो : Adobe stock
कूल मोड पर ड्रायर
स्टाइलिश दिखना जरूरी है, लेकिन बरसात के मौसम में आपको स्ट्रेटनर, ब्लो ड्रायर, हेयर कलर और केमिकल ट्रीटमेंट से बचना चाहिए, क्योंकि ये बालों को कमजोर और बेजान बना देते हैं। ये उपकरण बालों की प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं और बाल रूखे हो जाते हैं। हालांकि अगर ड्रायर का उपयोग जरूरी हो तो ‘कूल मोड’ पर ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
7 of 8
हेयर स्टाइल
- फोटो : Adobe stock
हेयर स्टाइल
खुले बाल आपको पंसद हैं और हर आउटफिट पर अच्छे लगते हैं, लेकिन इस मौसम आपको बाल खूले रखने से बचना चाहिए। आपको एक ऐसा हेयर स्टाइल चुनना चाहिए, जो बालों को सुरक्षित रखे। आप खुले बालों के बजाय चोटी, जूड़ा या बन बना सकती हैं। ये बालों को उलझने और टूटने से बचाते हैं।
सप्ताह में 1 से 2 बार हेयर मास्क लगाएं
- फोटो : Adobe stock
सप्ताह में 1 से 2 बार हेयर मास्क लगाएं
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, दिल्ली के सीनियर रेजिडेंट, त्वचा विज्ञान विभाग डॉ. अमित कुमार मीणा का मानना है कि बरसात के मौसम में आपके बालों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए सबसे पहले तो आप गीले बालों में बाहर न निकलें। जल्दी है तो बालों को पहले मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से पोंछें, फिर हेयर ड्रायर को कम तापमान या ‘कूल मोड’ पर रखकर बालों को सुखाएं। हीट स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल न करें। बालों की जड़ों को पोषण देने के लिए हाइड्रेशन बनाए रखें, खूब पानी पीएं और संतुलित आहार लें। सप्ताह में 1-2 बार हेयर मास्क या डीप कंडीशनिंग करें। शैंपू के दौरान स्कैल्प की हल्की मालिश करें और टाइट हेयर स्टाइल से बचें। ढीली चोटी या प्राकृतिक स्टाइल को प्राथमिकता दें।