फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Face Pack For Raksha Bandhan: राखी में बचे हैं कुछ दिन, इस फेसपैक से दमकाएं अपना चेहरा

Tue, 05 Aug 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Simple Homemade Face Pack For Raksha Bandhan: आज मंगलवार है और राखी का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। ऐसे में आज ही एक सिंपल नुस्खे से अपने चेहरे को दमका लें। 
विज्ञापन
1 of 7
राखी में बचे हैं कुछ दिन, इस फेसपैक से दमकाएं अपना चेहरा - फोटो : Adobe stock
Simple Homemade Face Pack For Raksha Bandhan: आज 5 अगस्त, दिन मंगलवार है। ऐसे में अब रक्षाबंधन के त्योहार में कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल राखी का त्योहार 9 अगस्त, दिन शनिवार को मनाया जाएगा। ये दिन भाई-बहनों के लिए बेहद खास होता है, इसलिए इस दिन खास तरह से तैयार होना तो बनता है।

अगर आप भी राखी के दिन सबसे अलग दिखना चाहते हैं तो आज से राखी तक के बीच के समय में एक फेस पैक इस्तेमाल करें। यहां हम जिस फेस पैक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, इसका पुराने समय से भारत में सौंदर्य उपचारों में इस्तेमाल होता आ रहा है। ये फेस पैक चेहरे को तुरंत निखारने में मदद करता है, जो राखी जैसे पर्व के लिए एकदम सही है। तो आइए आपको भी इस पैक के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock

फेस पैक बनाने का सामान
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन 
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी 
  • 1 छोटा चम्मच दही

 
विज्ञापन

3 of 7
फेसपैक बनाने की विधि - फोटो : freepik
फेसपैक बनाने की विधि

इस फेसपैक को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बेसन ले लें। अब इस बेसन में चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। इन दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद थोड़ा-थोड़ा करके दही मिक्स करें। ध्यान रखें दही सिर्फ इतना ही हो, जिससे हल्दी और बेसन का गाढ़ा पेस्ट बन के तैयार हो जाए। ये पेस्ट न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही पतला। 

 

4 of 7
कैसे करें इस्तेमाल ? - फोटो : Adobe stock
कैसे करें इस्तेमाल ?

फेसपैक तैयार होने के बाद बारी आती है इसे सही से अप्लाई करने की। तो उसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। गंदे चेहरे पर फेसपैक इस्तेमाल करने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
कैसे करें इस्तेमाल ? - फोटो : Adobe stock
चेहरा धोने के बाद इस पैक को ब्रश की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। अब इसे कम से कम बीस मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को हलका गीला करें और मसाज करते हुए फेस पैक को साफ कर लें। इससे ये आसानी से हट जाएगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
बरतें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी

आप आज से लेकर राखी के त्योहार के बीच में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाते समय आपको खास सावधानी बरतने की जरूरत है। जैसे कि अगर आप हल्दी ज्यादा डालेंगी तो आपका चेहरा पीला पड़ सकता है। इसलिए हल्दी की मात्रा का खास ध्यान रखें। हल्दी और दही हर किसी को सूट नहीं करता है, इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि एलर्जी की संभावना न रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe stock

मिलेंगे ये फायदे
  • स्किन की गहराई से सफाई करता है
  •  टैनिंग कम करता है
  • ऑयल और गंदगी हटाता है
  •  स्किन को तुरंत ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें