फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: चेहरे पर थूक लगाकर मुंहासे दूर करती हैं तमन्ना भाटिया, जानें क्या सच में काम करता है ये हैक

Mon, 04 Aug 2025 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tamannaah Bhatia Skin Care Secret: तमन्ना भाटिया की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया कि वो मुंहासे कैसे ठीक करती हैं। आइए आपको भी इस बारे में बताते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
Tamannaah Bhatia Skin Care Secret: मिल्की ब्यूटी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बेहद ही कम समय में बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस से तमन्ना हमेशा ही लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी कायल हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उनकी खूबसूरत और दमकती त्वचा का क्या राज है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना ने अपना एक ब्यूटी हैक लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि मुंहासों को खत्म करने के लिए वो अपने ही थूक का इस्तेमाल करती हैं। ये सुनकर भले ही आपको अजीब लगे लेकिन तमन्ना ने ऐसा ही कहा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। ऐसे में हम आपको इसके पीछे की सच्चाई बताएंगे कि आखिर ये हैक काम करता है या नहीं ? 
विज्ञापन

2 of 6
इस बारे में क्या कहता है आर्युर्वेद ? - फोटो : Adobe stock
 इस बारे में क्या कहता है आयुर्वेद?

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर इस बारे में आयुर्वेद का कहना क्या है? तो आपको बता दें कि कई जगह ऐसा माना गया है कि सुबह के समय मुंह में जो लार या थूक बनता है वो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रात में जब हम सोते हैं तो लार में कुछ ऐसे एंजाइम्स बनते हैं, जो मुंहासों को जड़ से खत्म होने की ताकत रखते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
क्या इसका इस्तेमाल करना चाहिए ? - फोटो : Adobe stock
क्या इसका इस्तेमाल करना चाहिए ?

भले ही सुबह के थूक में पाए जाने वाले एंजाइम्स मुंहासों को खत्म करने का दम रखते हैं, लेकिन ये हर स्किन टाइप को सूट करे ये जरूरी नहीं हैं।

4 of 6
क्या इसका इस्तेमाल करना चाहिए ? - फोटो : Adobe stock
कुछ लोगों को भले ही इससे आराम मिलता है, लेकिन याद रखें कि ज्यादातर लोग इसकी वजह से अपनी परेशानी को कई गुना बढ़ा लेते हैं। इस तरह का नुस्खा हर किसी को सूट करे ये बिल्कुल जरूरी नहीं है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
तो कैसे करें इस्तेमाल ? - फोटो : Adobe stock
तो कैसे करें इस्तेमाल ?

अगर आप तमन्ना भाटिया द्वारा बताए गए नुस्खे को ट्राई करके देखना चाहते हैं तो सबसे पहले पैच टेस्ट करें। इसके लिए थूक को सुबह सबसे पहले चेहरे के किसी एक छोटे हिस्से पर लगाकर देखें कि कोई रिएक्शन तो नहीं हो रहा। यदि थोड़ी सी भी जलन, खुलजी हो रही है या लालिमा बढ़ रही है तो तुरंत चेहरा धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तो कैसे करें इस्तेमाल ? - फोटो : freepik.com
अगर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है तो आप तमन्ना का बताया नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन पहले से सेंसिटिव है या आप गंभीर एक्ने से परेशान हैं हमारी सलाह यही है कि तो डर्मेटोलॉजिस्ट से बात करके ही कोई नुस्खा ट्राई करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें