Raksha Bandhan Beauty Tips: राखी के दिन हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा ताजगी और चमक से खिला-खिला नजर आए। अगर आपके पास ज्यादा वक्त नहीं है और इंस्टेंट ग्लो चाहिए, तो हमारा बताया नुस्खा आजमाएं।
विज्ञापन
1 of 6
Raksha Bandhan Beauty Tips: इंस्टेंट ग्लो चाहिए? आज राखी के दिन ही आजमाकर देखें ये नुस्खा, चेहरा खिल उठेगा
- फोटो : instagram
Raksha Bandhan Beauty Tips: राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होने के साथ-साथ खूबसूरती और आत्मीयता का उत्सव भी होता है। इस खास दिन पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा ताजगी, निखार और आत्मविश्वास से भरा नजर आए। ऐसे में जब आज ही रक्षाबंधन है और अगर आपके पास तैयार होने का ज्यादा समय नहीं है, तो घबराएं नहीं, सिर्फ एक प्राकृतिक चीज आपकी स्किन को मिनटों में चमकदार बना सकती है।
हम यहां बात करे रहे हैं एलोवेरा जेल की, एलोवेरा जेल चेहरे को न सिर्फ हाइड्रेट करता है, बल्कि उसकी थकान दूर कर, एक फ्रेश और नेचुरल ग्लो भी देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को भीतर से पोषण देते हैं और रुखापन व डलनेस को दूर करते हैं। खास बात यह है कि यह हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है और किसी भी तरह के मेकअप से पहले लगाया जा सकता है। तो इस राखी, बिना किसी झंझट के सिर्फ एलोवेरा से पाएं दमकती त्वचा और दिखें खूबसूरत,।
विज्ञापन
2 of 6
चेहरा साफ करें
- फोटो : Adobe stock
चेहरा साफ करें
इस नुस्खे को आजमाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश से धो लें ताकि धूल, तेल और पसीना हट जाए। बिना चेहरा धोए एलोवेरा इस्तेमाल करने का कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 6
अब करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
अब करें इस्तेमाल
अब बारी आती है एलोवेरा जेल अप्लाई करने की तो अगर आपके पास ताजा एलोवेरा पत्ता है, तो उसे काटकर अंदर का गाढ़ा जेल निकालें। नहीं तो आप बाजार में मिलने वाला शुद्ध एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपने चेहरे पर उंगलियों की मदद से अप्लाई करें।
4 of 6
मसाज करें
- फोटो : Adobe stock
मसाज करें
इसके बाद एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और चेहरे पर उंगलियों की मदद से ऊपर की दिशा में 5-7 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। ये ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और स्किन को तुरंत फ्रेश बनाता है।
विज्ञापन
5 of 6
10 मिनट तक छोड़ दें
- फोटो : Adobe stock
10 मिनट तक छोड़ दें
मसाज के बाद अपने चेहरे को तुरंत साफ गलती से भी न करें। बल्कि मसाज के बाद जेल को कम से कम 10 मिनट के लिए चेहरे पर ही लगा रहने दें। ये त्वचा में गहराई तक समा कर उसे हाइड्रेट और ठंडक देगा।
10 मिनट के बाद सादे ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आप देखेंगे कि चेहरा ज्यादा साफ, मुलायम और ग्लोइंग लगने लगा है। कोशिश करें कि जिस आप इस नुस्खे में फ्रेश एलोवेरा जेल ही इस्तेमाल करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।