फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: अभी से इस्तेमाल करें ये फेस मास्क, रक्षाबंधन के दिन खिल उठेगा आपका चेहरा

Fri, 09 Aug 2024 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहती हैं कि रक्षाबंधन के दिन आपकी त्वचा खिली-खिली रहे तो बिना डरे इन घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
Raksha Bandhan 2024: कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। ये त्योहार हर भाई-बहन के लिए काफी अहम होता है। इस दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, तो वहीं भाई उन्हें तोहफा देते हुए उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस त्योहार के लिए हर बहन काफी उत्साहित रहती है। ऐसे में वो कई-कई दिन पहले से अपने कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप तैयार करने लगती हैं।

अब जब राखी के इस त्योहार में ज्यादा समय नहीं बचा है तो आपको अपनी त्वचा पर भी ध्यान दे लेना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि रक्षाबंधन के दिन आपकी त्वचा खिली-खिली रहे तो बिना डरे इन घरेलू फेस मास्क का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको कुछ घरेलू फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। इन फेस मास्क का इस्तेमाल हमेशा पैच टेस्ट के बाद ही करें। 
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : istock
 हल्दी और बेसन 

इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में सबसे पहले 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दूध या दही मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। आखिर में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। रक्षाबंधन तक तीन बार इस मास्क का इस्तेमाल करके आप ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : istock
शहद और दही

इस मास्क को तैयार करने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों ही चीजों का मास्क तैयार करके अपने चेहरे पर लगाएं और फिर 15-20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा की नमी और ग्लो बरकरार रहेगा।  

4 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : istock
ओट्स और शहद

अगर आपके पास ओट्स हैं तो आप इससे मास्क आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच ओट्स को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध मिक्स करें। आखिर में इसमें शहद मिलाकर इस पेस्ट को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद हल्के हाथ से चेहरा धो लें। इससे भी आपका चेहरा खिल उठेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा और गुलाब जल 

एलोवेरा में पाए जाने वाले तत्व कई तरह की परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। अब 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ये मास्क चेहरे को ताजगी प्रदान करेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : iStock
टमाटर और बेसन 

इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 टमाटर का रस निकाल लें। अब इस रस में 2 चम्मच बेसन डालें और फिर इसे आधे घंटे के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। यह मास्क त्वचा की टोन को समान करता है और ग्लो बरकरार रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock
कच्चा दूध और हल्दी 

इसे तैयार करने के लिए आपको एक कटोरी में सबसे पहले 2 चम्मच कच्चा दूध लेना है और फिर उसमें 1/2 चम्मच हल्दी मिक्स करनी है। अब इस कच्चे पेस्ट को आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। ये भी आपके चेहरे का निखार बरकरार रखेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें