Monsoon Me Baal Kaise Dhoyen: मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं बालों के लिए कई नई परेशानियां भी लेकर आता है। बारिश, बढ़ी हुई नमी, पसीना और प्रदूषण के कारण स्कैल्प जल्दी ऑयली हो जाता है, जिससे हेयर फॉल, डैंड्रफ, खुजली और बालों की बदबू जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि मानसून में बाल कब धोने चाहिए और हेयर वाॅश का सही तरीका क्या है?
हेयर एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिर्फ बाल धोना ही काफी नहीं है, बल्कि सही समय, सही शैंपू और सही तरीके से बाल धोना भी बेहद जरूरी है। अगर आप गलत समय पर बाल धोते हैं या गीले बालों को देर तक बांधकर रखते हैं, तो इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
वहीं सही हेयर केयर रूटीन अपनाने से आप मानसून में भी अपने बालों को मजबूत, चमकदार और स्वस्थ रख सकते हैं। अगर आप भी बारिश के मौसम में बालों के झड़ने और डैंड्रफ से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।