फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्किंग वुमन के लिए बड़े काम के हैं ये आसान से ब्यूटी टिप्स, इसे आजमाकर हमेशा दिखेंगी खिली-खिली

Fri, 01 Nov 2019 09:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे मुश्किल है वर्किंग वुमन के लिए होती है। क्योंकि उन्हें घर संभालने से लेकर ऑफिस के काम देखने होते हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपने ऊपर ध्यान देने का वक्त नहीं मिल पाता। ऐेसे में चेहरे पर थकान नजर आती है और त्वचा में निखार खत्म हो जाता है। वर्किंग वुमन की इन्हीं समस्याओं का समाधान आज हम लेकर  आएं हैं जो उनके बड़े काम आएगा। तो चलिए जानें क्या है वो उपाय... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फेस मास्क शीट्स 
फेस मास्क शीट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कम समय में ही स्किन को डीप नरिशमेंट के साथ ही हाइड्रेट भी करता है। मार्केट में कई तरह के मास्क उपलब्ध हैं। इनमें से अपनी स्किन के मुताबिक मास्क चुनें और उसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके रोज इस्तेमाल से आपके चेहरे का ग्लो कभी भी कम नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
क्लीनिंग 
फेस को सप्ताह में कम से कम दो बार डीप क्लीन जरूर करें। इसके लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। साथ ही में महीने में एक बार फेशियल जरूर करवाएं। इससे आपकी स्किन को रिलैक्स होने के साथ ही पोर्स को क्लीन रहने में मदद मिलेगी, जो चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या को दूर रखेगा।

4 of 5
- फोटो : Pixabay
हैंड क्रीम 
कामकाजी महिला हैं तो जाहिर सी बात है आपको ऑफिस में हाथ तो मिलाना पड़ता ही होगा, इसलिए उनका खास ख्याल रखना भी जरूरी है। अपने साथ हमेशा हैंड क्रीम कैरी करें और इसका दिन में तीन-चार बार इस्तेमाल जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa
लिप बाम 
लिप बाम लिप्स को न सिर्फ कलर देता है बल्कि यह उन्हें हाइड्रेट और सॉफ्ट बने रहने में भी मदद करता है। इससे जब आप लिपस्टिक लगाएंगी तो वह पैची नहीं लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें