बॉलीवुड स्टार्स के ब्यूटी सीक्रेट कौन कॉपी करना नहीं चाहेगा और वो भी तब जब आप उन्हें घर पर ही ट्राई कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ सीक्रेट्स हैं आपकी पसंदीदा हीरोइन प्रियंका चोपड़ा के। शायद जानकर हैरानी होगी कि प्रिंयका की सुंदरता का राज कोई बाजारी प्रोडक्ट नहीं बल्कि कुछ घरेलू नुस्खे ही हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं प्रिंयका के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में।
ये भी पढ़ें- आज भी जवां और खूबसूरत दिखती हैं ये हीरोइनें, देखकर नहीं लगा पाएंगे उम्र का अंदाजा
विज्ञापन
सुंदर दिखने के लिए ये तरीके अपनाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए उनके ब्यूटी सीक्रेट्स
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- कुछ समय पहले ही प्रियंका ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने होंठों से लेकर बालों को सुंदर और आकर्षक बनाने के घरेलू तरीके बताए हैं। होंठों के लिए उन्होंने एक खास और आसान लिप स्क्रब बनाने की विधि बताई है। इसके अनुसार, एक कटोरी में अपनी जरूरत के हिसाब से सेंधा नमक में वेजिटेबल ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाएं। अब इस मिश्रण को होंठों पर मलें। इससे आपके होंठ गुलाबी और सुंदर बन जाएंगे।
विज्ञापन
सुंदर दिखने के लिए ये तरीके अपनाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए उनके ब्यूटी सीक्रेट्स
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्रियंका ने उबटन बनाने का तरीका बताया है। इसके लिए एक कटोरे में बेसन, दही, नींबू का रस और थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। इसके बाद अगर जरूरत हो तो दूध भी मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। आपको तुरंत फर्क नजर आएगा।
सुंदर दिखने के लिए ये तरीके अपनाती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए उनके ब्यूटी सीक्रेट्स
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- प्रियंका ने बालों की सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रामबाण इलाज दिया है। उन्होंने बताया कि डेंड्रफ, बालों का झड़ना आदि से निजात पाने के लिए अंडा, दही और शहद का मिश्रण कारगर है। इन तीनों को एक कटोरे में मिलाएं और बालों पर लगाएं, थोड़ी देर बाद इसे धो लें। इससे आपके बाल घने और सिल्की हो जाएंगे।