Homemade Hair Mask Recipe By Madhu Chopra: लंबे, घने और चमकदार बाल हर किसी की चाहत होते हैं, लेकिन प्रदूषण, तनाव, खराब खानपान और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से बालों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। बालों का झड़ना, रूखापन, डैंड्रफ और समय से पहले सफेद होने जैसी परेशानियां आज आम हो गई हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक और घरेलू उपायों की तलाश करते हैं जो बालों को बिना नुकसान पहुंचाए पोषण दे सकें।
हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने हेयर केयर रूटीन का एक खास घरेलू नुस्खा साझा किया है। उन्होंने एक वीडियो में बताया कि वह बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल, मेथी दाना, रोजमेरी, पके हुए चावल का पानी और चिया सीड्स से बना एक खास हेयर मास्क इस्तेमाल करती हैं।मधु चोपड़ा के अनुसार, यह मास्क उनके महीने के पहले सप्ताह के हेयर केयर रूटीन का हिस्सा है। उनका मानना है कि सप्ताह में एक बार बालों को समय देना, स्कैल्प की सही सफाई करना और पौष्टिक तत्वों का उपयोग करना बालों की सेहत में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं इस होममेड हेयर मास्क को बनाने और लगाने का तरीका, साथ ही इसके संभावित फायदे।