फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय तक टिकेगा हेयर कलर, बस इस ट्रिक को अपनाने की है जरूरत

Sat, 19 Dec 2020 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hair colour - फोटो : social media
आजकल बालों में कलर लगाना फैशन बन गया है। फिर वो चाहे सफेद बालों को छुपाने के लिए लगाए या फिर खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए। लेकिन बालों में कलर लगाने के बाद बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। नहीं तो उन पर खर्च किया सारा पैसा बेकार हो जाएगा। क्योंकि बिना देखभाल के बालों का रंग जल्दी ही उड़ जाता है। अगर आप बालों के रंग को कुछ दिन टिकाना चाहते हैं तो घर के इन देसी नुस्खों को आजमाकर जरूर देखें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यहीं नहीं बालों का ये देसी नुस्खा दूसरी समस्याओं से भी निजात दिलाता है। बाल झडना, रूसी, और रूखेपन की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
olive oil
आधा कप जैतून का तेल, दो चममच देसी घी, एक चम्मच ड्राई रोजमेरी लेकर इन तीनों को मिलाकर उबाल लें। पांच मिनट उबालने के बाद इसे छानकर अलग कर लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो बालों पर इससे मसाज करें। एक घंटा बाद इसे किसी माइल्ड शैंपू से धो दें। बालों में केमिकल से होने वाले डैमेज को ठीक करता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूसरा नुस्खा केले से बना हुआ है। एक केला, दो चम्मच नारियल का तेल, एक अंडा। इन केले को मैश कर इसमें नारियल का तेल और अंडे को मिला लीजिए। फिर पेस्ट बनाकर बालों पर लगा लें। आधे घंटे बाद शैंपू से बालों को धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन बातों का रखें ध्यान
बालों को अगर कलर करवा रखा है तो सीधे धूप की हानिकारक किरणों से बचाने का प्रयास करें। वहीं दूसरे केमिकल वाले प्रोडक्ट जैसे हीटिंग, कर्लिग, क्रंपिग को कराने से बचना चाहिए। क्योंकि जरूरत से ज्यादा केमिकल बालों के कलर पर सीधा असर डालेगा और रंग हल्का पड़ने लगता है। वहीं अगर आप स्वीमिंग करने जाना चाहते हैं तो नारियल का तेल लगाना जरूर याद रखें। साथ ही बालों के रंग को लंबे समय तक बचाना है तो ऊपर लिखे नुस्खे को आजमाकर देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें