प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खराब खानपान
जी हां, आपका खानपान भी आपकी त्वचा के टाइप को प्रभावित करता है। बहुत ज्यादा रूखी चीजें डायट में लेना, तेल और घी से दूरी बनाना भी आपकी त्वचा की ड्राईनेस को बढ़ा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तला-भुना खाने से आपकी त्वचा नॉर्मल हो जाएगी। आपको हेल्दी, ओमेगा-3, विटामिन ई युक्त डायट लेना होगा। कम पानी पीने से भी आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आ सकती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में पानी पीने का भी खास ख्याल रखें। जिससे कि त्वचा में नमी बनी रहे और त्वचा में ड्राईनेस ना हो।