फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासों और पिंपल से बचकर रहना है तो इन चार खाने की चीजों से रहें दूर

Thu, 30 Apr 2020 09:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे पर मुंहासे और पिंपल तकलीफ देने के साथ ही देखने में भी खराब लगते हैं। बार-बार निकलने वाले ये पिंपल दाग-धब्बे भी छोड़ जाते हैं। जो चेहरे को बदसूरत बनाते हैं। इन मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप भी घरेलू नुस्खों से लेकर केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो एक बार अपने खानपान में बदलाव करें। आगे की स्लाइड में जानें क्या हैं वो चीजें।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शुगर और मैदे जैसी चीजें
अगर चेहरे पर निकलने वाले पिंपल और एक्ने से परेशान हैं तो चीनी को ना कहें। जिन लोगों को खाने में मीठा ज्यादा पसंद होता है उन लोगों को एक्ने की परेशानी ज्यादा होती है। वहीं ऐसे लोगों को ब्रेड, केक, चावल जैसी जीजों से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि ये सारी चीजें कार्बोहाइड्रेट वाली होती हैं तो कार्बोहाइड्रेट एक्ने को बढ़ावा देने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
दूध 
कई सारे लोगों को दूध और डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है। जिसकी वजह से बहुत से लोगों को चेहरे पर एक्ने निकल आते हैं। इसलिए आपको ऐसा लगता है कि पनीर, दही या खोवा जैसी चीजों को खाने से एक्ने हो रहें हैं तो इन प्रोडक्ट से दूर रहने में ही भलाई है।


 

4 of 5
- फोटो : PIXABAY
प्रोटीन पाउडर 
अगर आप जिम जाते हैं और फिर भी पिंपल और एक्ने से परेशान रहते हैं तो एक बार ध्यान दें। कहीं ये पिंपल आपके प्रोटीन पाउडर से तो नहीं हो रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Pixabay
कैफीन
चाय और कॉफी से अक्सर पिंपल की शिकायत हो जाती है। इसलिए जहां तक संभव हो कॉफी से दूर रहना चाहिए। कॉफी में मौजूद कैफीन इंसुलिन लेवल को बढ़ाता है। जिसकी वजह से एक्ने या पिंपल के रूप को ये बिगाड़ देता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें