फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सब्जी का छिलका चंद दिनों में ही काले कर सकता है आपके सफेद बाल, जानें कैसे

Sat, 16 Feb 2019 12:07 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
potato peel
बढ़ते तनाव और प्रदूषण की वजह से आजकल कम उम्र में ही लोग सफेद बालों की शिकायत करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अपने सफेद बालों को काला करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कई तरह के कलर का प्रयोग करते है लेकिन कलर में मौजूद केमिकल की वजह से लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे इस सब्जी का ये छिलका आपकी सारी परेशानी दूर कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
potato
अगर आप भी इसी तरह की समस्या को झेल रहे हैं तो अब परेशान होना छोड़ दीजिए। शायद ही किसी को पता हो कि स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इस सब्जी का छिलका असमय सफेद होने वाले आपके बालों को काला करने के साथ उन्हें चमकदार भी बनाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
potato
बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। यह नुस्खा कई सालों से आजमाया हुआ है। आलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलर के रूप में काम करता है।आलू के छिलके के हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर बालों में डैंड्रफ नहीं होने देते हैं। इतना ही नहीं आलू में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होने की वजह से बालों का गिरना भी कम होता है।  

4 of 5
potato
बनाने का तरीका
सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। इसके बाद इन छिलको को एक कप ठंडे पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब यह पूरी तरह उबल जाए, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी को एक जार में भरकर रख दें। इस आलू के पानी से आने वाली तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलू
लगाने का तरीका
इस मिश्रण को यदि साफ और गीले बालों में लगाया जाये तो आलू के छिलके का ये पानी ज्यादा बेहतर रिजल्ट देता है। आलू के छिलके के इस पानी को आप अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे 5 मिनट मसाज देने के साथ लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इस आलू के पानी को 30 मिनट तक अपने बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें