हर प्यार करने वाले को वैलेंटाइन्स डे का खास इंतजार रहता है। कहते हैं पार्टनर के प्रति अपना प्यार जाहिर करने के लिए इससे अच्छा और कोई दिन नहीं हो सकता। अगर आप भी इस दिन को खास बनाने में जुटी हैं और यह सोचकर कन्फ्यूज हैं कि इस दिन क्या पहनें तो हम आपकी कुछ मदद कर सकते हैं। हर महिला इस दिन खूबसूरत और इंम्प्रेसिव लगना चाहती है तो आइए जानते हैं कुछ लेटेस्ट ट्रेंड के बारे में जिन्हें अपनाकर आप खूबसूरत के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखेंगी।
विज्ञापन
2 of 10
Alia Bhatt new vanity van
- फोटो : instagram
जंपसूट
इस खास दिन के लिए जंपसूट भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। ये भी कई तरह के होते हैं जैसे ऑफ शोल्डर, डीप नेक और प्रिंटेड।
विज्ञापन
3 of 10
hi waist skirt
हाई वेस्ट प्लेन स्कर्ट
हर पुरुष की ख्वाहिश होती है कि उसकी पार्टनर सबसे सुंदर दिखे। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर हाई वेस्ट स्कर्ट का चयन कर सकती हैं। स्कर्ट के साथ आप टॉप को इन करके कैरी करें। यह आपको परफेक्ट लुक देगा।
4 of 10
valentine dress
टर्टल नेक स्वेटर, पेल कोट और स्किनी जींस
अगर आपको ठंड कुछ ज्यादा लगती है और आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो स्टाइलिश के साथ-साथ आपको ठंड से बचाए तो इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है टर्टल नेक स्वेटर, पेल कोट और स्किनी जींस। आप चाहे तो अपने इस लुक के साथ कुछ नेकपीस कैरी कर और अट्रेक्टिव बना सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 10
off shoulder dress
ऑफ-शोल्डर टॉप या ड्रेस
आप चाहें तो ऑफ-शोल्डर टॉप या ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप इसमें कम्फर्टेबल फील करती हैं तो अच्छे से कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस का चयन करें। यह आपको हॉट और ट्रेंडी लुक देगा। यह इन दिनों ट्रेंड में है।
विज्ञापन
6 of 10
kareena kapoor khan
लेस ड्रेस
लेस वाली ड्रेसेज आपकी नाजुक सी पर्सनैलिटी को बखूबी निखारती हैं। इन्हें भी आप अपने मूड के हिसाब से चुन सकते हैं। लॉन्ग स्लीव्स से लेकर फिगर फिटिंग तक जो आप चाहें।
विज्ञापन
7 of 10
skirt
प्लेन पलीटेड स्कर्ट
पिछले कुछ समय से प्लीटेड स्कर्ट हॉट ट्रेंड में है। साथ ही यह आपको ग्लैमरस लुक भी देती है। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसमें लॉन्ग और शॉर्ट स्कर्ट का चयन कर सकती हैं।
8 of 10
ribbed jeans
रिप्ड जींस, जॉगर जींस
अगर आपको कुछ कैजुअल वियर कैरी करना है तो रिप्ड जींस पहनें। यह आपको स्टाइलिश लुक देती है। आप इसके साथ स्मार्ट सी क्रॉप टॉप या ऑफ शोल्डर टॉप पहन सकती हैं। इसके साथ आप लॉन्ग बूट कैरी करें।
9 of 10
cluttoes
कुलोट्स
क्रॉप टॉप के बाद इन दिनों क्रॉप पैंट्स का ट्रेंड छाया हुआ है। इसे कुलोट्स भी कहते हैं। अगर आपको कूल लुक पसंद है तो आप यह ट्राई कर सकती हैं। यह हर हर तरह की कद-काठी पर फबती है। आप इसको स्टाइलिश क्रॉप टॉप के साथ पेयर कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश लुक भी देगी।