Post Holi Skin And Hair Care Tips In Hindi: होली का रंग हर तरफ नजर आ रहा है। लाल, हरे और नीले रंगों से सजे चेहरे देखने को मिल रहे हैं। लोग होली में खूब रंग से खेलते हैं। होली का दूसरा अर्थ ही रंग है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी गुलाल- अबीर, सूखे और गीले रंगों से होली का पर्व मनाते हैं। बाद में रंग छुड़ाने को लेकर कई बार लोगों को दिक्कत भी आती हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, ताकि रंग उनकी त्वचा या बालों को खराब न कर दें। लेकिन रंग को छुड़ाते समय वह कभी कभार लापरवाही कर जाते हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले किए गए उपाय भी बेअसर हो सकते हैं। होली के बाद रंग छुड़ाते समय कुछ बातों का ध्यान रख कर आप अपनी त्वचा और बालों के सेहत बिगड़ने से बचा सकते हैं। रंग खेल चुके हैं और नहाने जा रहे हैं तो सबसे पहले कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जान लें, ताकि न झड़े बाल और स्किन भी न हो रूखी और बेजान।