फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Color Removing Tips: होली में रंगों को छुड़ाने में करें घर के इन नुस्खों का इस्तेमाल, केमिकल से होगा त्वचा को नुकसान

Thu, 17 Mar 2022 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Holi 2022 - फोटो : amar ujala
होली रंगों का त्योहार है। ऐसे में होली के मौके पर रंग खेलना बहुत लोगों को पसंद होता है। लेकिन रंगों को खेलने के बाद सबसे ज्यादा समस्या होती है इन्हें छुड़ाने की। अगर रंग खेलने के बाद इन्हें छुड़ाने के लिए स्क्रब या फिर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। तो ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। रंगो को छुड़ाने के लिए घरेलू नुस्खे बड़े कारगर होते हैं। जिन्हें इस्तेमाल करने से रंग छूट जाता है और त्वचा को कोई नुकसान भी नही होता। तो इस बार रंग खेलने के बाद इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं। ये बड़े काम आएंगे। तो इस बार रंगो को छुड़ाने की चिंता छोड़ पूरी मस्ती में दोस्तों के साथ रंग खेले।
विज्ञापन

2 of 5
Holi 2022 - फोटो : iStock
घर में केमिकल वाले रंगों को छुड़ाने के बहुत सारे नुस्खे हैं। इन्हीं में से एक है केला। केले को मैश कर इसमे नींबू का रस मिला लें। फिर इसे त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। जब सूखने लगे तो हल्का सा गुलाबजल लगाकर रगड़ें। इससे त्वचा का रंग आसानी से निकल जाएगा और त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
holi ka rang - फोटो : Pixabay
बेसन एक नेचुरल स्क्रब है। रंग को छुड़ाने के लिए बस बेसन में नींबू का रस और मलाई मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसे पूरे चेहरे और रंग वाले एरिया पर लगाकर छोड़ दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं। इससे रंग भी छूट जाएगा और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होगा। 

4 of 5
होली - फोटो : iStock
गेंहू के आटे के चोकर को नुचरल स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इस चोकर को दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद हल्के हाथों से मसाजकर पानी से धो लें। त्वचा पर लगा रंग आसानी से छूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली - फोटो : iStock
मसूर की दाल और चने की दाल को पीसकर पाउडर बनाकर रख लें। फिर इस पाउडर में दूध या फिर गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मलकर साफ कर लें। इस पेस्ट के त्वचा पर जमा रंग भी छूट जाएगा और चेहरे पर कांति भी आएगी। तो इस होली जमकर रंग खेलें और इन घरेलू नुस्खों की मदद से रंग को छुड़ाएं। त्वचा को कोई नुकसान नही होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें