फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Benefits Of Papaya: सिर में हुए डैंड्रफ से लेकर चेहरे के मुंहासे को दूर करता है पपीता, जानें इसके फायदे

Mon, 27 Jan 2025 12:26 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 इसमें कैल्शियम, विटामिन बी1, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन ई, और विटामिन के पोषक तत्व शामिल होते हैं, जिससे शरीर को स्वस्थ होने में काफी मदद मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है कि पपीता हमारे सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
1 of 6
पपीता - फोटो : iStock
Papaya Benefits: पपीता एक ऐसा फल है, जो सदाबहार है और लोगों का द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। इसको खाने के कई सारे लाभ हैं। यही नहीं, फिटनेस फ्रीक लोग इसके दीवाने हैं और बड़ी मात्रा में इसका सेवन भी करते हैं। पपीता कई सारे पोषक तत्वों का भंडार होता है, जिसे खाकर शरीर को काफी फायदा मिलता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी1, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन ई, और विटामिन के पोषक तत्व शामिल होते हैं, जिससे शरीर को स्वस्थ होने में काफी मदद मिलती है, लेकिन क्या आपको पता है कि पपीता हमारे सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कैसे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सिर में हुए डैंड्रफ से लेकर चेहरे के मुंहासे को दूर करता है पपीता - फोटो : freepik.com
चेहरे की निखार के लिए जरूरी
पपीता चेहरे पर लगाने से चेहरे की निखार में बढ़ोत्तरी होती है। इसमें पपेन नाम के एंजाइम होते हैं, जो चेहरे की डेड स्किन को रिमूव करते हैं। इससे चेहरा काफी हद तक नूरानी लगने लगता है, इसे लगाने से चेहरे पर काफी चमक आती है और चेहरे का ग्लो भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
पपीते के फायदे - फोटो : Freepik.com
मुंहासे को करता है कम
चेहरे पर पपीता लगाने से चेहरे में पर हुए मुंहासे और सूजन भी कम हो जाती है। पपीते में एंटी बैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण होते हैं, जो मुंहासे से लड़ने में काफी मदद करते हैं। यही नहीं, इससे एक्ने की समस्या भी खत्म हो जाती है। यह स्किन के अंदर की लेयर में जाकर सारी गंदगी साफ करते हैं, जिससे चेहरा एकदम साफ हो जाता है।
 

Skin Care Tips: तेज हवाओं से रूखी हो रही है त्वचा तो स्किन केयर रुटीन में करें ये बदलाव

 

4 of 6
सिर में हुए डैंड्रफ से लेकर चेहरे के मुंहासे को दूर करता है पपीता - फोटो : Freepik.com
त्वचा रहती हैं हाइड्रेट और मुलायम
चेहरे पर पपीता का इस्तेमाल करने से चेहरा हमेशा हाइड्रेट रहता है और स्किन में बिल्कुल भी रूखापन नहीं आता है। पपीता रोज चेहरे पर लगाने से फाइन लाइन्स और झुर्रियों से भी मुक्ति मिलती है और यह पूरी तरह चेहरे की नमी बनाए रखता है।
विज्ञापन

5 of 6
सिर में हुए डैंड्रफ से लेकर चेहरे के मुंहासे को दूर करता है पपीता - फोटो : इंस्टाग्राम
सनबर्न को करता है कम
अगर चेहरे पर लगातार सनबर्न हो रहा है और इस कारण जलन की समस्या भी हो रही है तो पपीता के इस्तेमाल से इसे कम किया जा सकता है। इसमें विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिर में हुए डैंड्रफ से लेकर चेहरे के मुंहासे को दूर करता है पपीता - फोटो : इंस्टाग्राम
डैंड्रफ की समस्या करता है कम
पपीता सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी काफी कारगर है। पपीते में एंटी बैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण होते हैं, जो सिर में हो रही खुजली, जलन और रूसी से लड़ता है। आप इसका हेयर मास्क भी बना सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें