फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: तेज हवाओं से रूखी हो रही है त्वचा तो स्किन केयर रुटीन में करें ये बदलाव

Sun, 26 Jan 2025 04:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों के मौसम में ठंडी और तेज हवाओं के कारण त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। ऐसे में आपकी त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है।  
विज्ञापन
1 of 8
तेज हवाओं से रूखी हो रही है त्वचा तो स्किन केयर रुटीन में करें ये बदलाव - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: सर्दियों के मौसम के बाद वसंत का मौसम शुरू होता है, जिसमें तेज सर्द हवाएं चलती हैं। यदि इस मौसम में त्वचा का ध्यान सही से नही रखा जाए तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सर्दी और गर्मी की तरह इस मौसम में भी खास तरह से त्वचा का ध्यान रखना पड़ता है।

इस मौसम में सबसे ज्यादा हाथ और चेहरा रूखेपन का शिकार होने लगते हैं। ऐसे में आपको स्किन केर रूटीन में बदलाव अवश्य करने चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप वसंत के मौसम में खिली-खिली त्वचा पा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
त्वचा को मॉइश्चराइज करें - फोटो : iStock
त्वचा को मॉइश्चराइज करें

 तेज हवाएं त्वचा से नमी छीन लेती हैं। दिन में 2-3 बार गहरी मॉइश्चराइजिंगग क्रीम या लोशन लगाएं। ऐसे मॉइश्चराइजर का उपयोग करें जिसमें ग्लिसरीन, हाइलूरोनिक एसिड और शिया बटर हो। नहाने के तुरंत बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना न भूलें।  
विज्ञापन

3 of 8
गुनगुने पानी से नहाएं - फोटो : Adobe stock
गुनगुने पानी से नहाएं 

गर्म पानी से त्वचा और अधिक रूखी हो सकती है।  ऐसे में गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने के बाद त्वचा पर नारियल या जैतून का तेल लगाएं।  

4 of 8
सॉफ्ट क्लींजर का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
सॉफ्ट क्लींजर का इस्तेमाल करें

तेज हवाओं की वजह से त्वचा काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में रूखी त्वचा के लिए हार्ड साबुन या फेस वॉश से बचें। इसकी जगह आप माइल्ड क्लींजर या क्रीमी फेस वॉश का इस्तेमाल करें जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखे।  
विज्ञापन

5 of 8
सनस्क्रीन लगाएं - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन लगाएं

ठंड के मौसम में भी तेज हवाओं और सूरज की किरणों से त्वचा को नुकसान हो सकता है। ऐसे में कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन लगाएं। इससे त्वचा काफी चमकदार बनती है।
विज्ञापन

6 of 8
लिप बाम और हैंड क्रीम का उपयोग करें - फोटो : Adobe stock
लिप बाम और हैंड क्रीम का उपयोग करें

इस मौसम का असर होंठों और हाथों पर भी दिखता है। होंठ और हाथ सबसे पहले रूखे होते हैं। इसलिए ऐसे लिप बाम का नियमित इस्तेमाल करें जिसमें  कोकोआ बटर हो, और हैंड क्रीम का नियमित उपयोग करें।  
विज्ञापन

7 of 8
नाइट केयर रूटीन अपनाएं - फोटो : Adobe stock
नाइट केयर रूटीन अपनाएं

इस मौसम में नाइट स्किन केयर रूटीन अपनाना काफी जरूरी है। इसके लिए सोने से पहले त्वचा को अच्छी तरह से साफ करें। एक गहरी मॉइश्चराइजिंग नाइट क्रीम या फेस ऑयल लगाएं।  
विज्ञापन

8 of 8
घरेलू नुस्खे अपनाएं - फोटो : Adobe stock
घरेलू नुस्खे अपनाएं

 यदि आप घरेलू नुस्खे अपनाना चाहती हैं तो दूध का मास्क त्वचा को नमी और पोषण देने के लिए 15 मिनट तक लगाएं। चाहें तो एलोवेरा जेल को त्वचा को ठंडक और नमी देने के लिए रोजाना लगाएं।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें