फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात चेहरे पर आ जाएगा निखार, बस करें ये छोटा सा काम

Sun, 26 Jan 2020 09:11 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
coffee face mask
चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए हर कोई न जाने क्या-क्या करते हैं। लेकिन इसके बावजूद चेहरे पर वो ग्लो नहीं नजर आता है। अगर समय की कमी के चलते आप अपनी त्वचा की देखभाल नहीं कर पा रही है तो इन फटाफट नुस्खों को आजमाएं। रातोंरात चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।
विज्ञापन

2 of 6
नारियल तेल
नारियल का तेल
अगर आपकी त्वचा ऑयली नहीं है तो चेहरे के रूखेपन को खत्म करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। रात को सोते समय कॉटन बॉल्स पर तेल लेकर चेहरे पर लगा लें। सुबह आपको ग्लोइंग और सॉफ्ट त्वचा नजर आने लगेगी।
विज्ञापन

3 of 6
green tea
ग्रीन टी पैक
पिसी हुई ग्रीन टी में थोड़ा सा पानी मिलाकर चेहरे पर कॉटन बॉल्स की मदद से लगाएं और रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को धो लें। रातोंरात चेहरे पर बेदाग निखार लाने का ये एक सीक्रेट नुस्खा है।

4 of 6
alovera
ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे खत्म होते हैं। रात को सोते समय चेहरे को अच्छे से धो लें और फिर ऐलोवेरा जेल चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद फर्क नजर आने लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
turmeric face mask
नींबू और शहद
चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल निकालने के लिए नींबू और शहद सबसे बढ़िया मास्क है। इस पैक से चेहरे से फालतू ऑयल निकलकर स्किन जवां दिखती है। इसे बनाने के लिए बराबर मात्रा में नींबू का जूस और शहद मिलाएं। स्किन को पानी से साफ कर फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एग व्हाइट
अंडे में मौजूद प्रोटीन जहां स्किन को पोषण प्रदान करता है। वहीं इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए स्किन को टाइटेन करता है तथा एजिंग के साइन्स से भी लड़ता है। अगर इस पैक का लगातार इस्तेमाल किया जाए तो बढ़ती उम्र में भी आप आसानी से जवां दिख सकती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक एग व्हाइट लेकर उसे चेहरे पर अप्लाई करें। आप इसे चाहें तो पूरी रात यूं ही छोड़ सकती हैं और अगर आपको परेशानी हो तो आप 15−20 मिनट तक इसे सूखने तक छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से वॉश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें